वीडियो: उमरान ने डाली 154 किमी की रफ्तार से इस सीजन की सबसे तेज गेंद, चौका जाने पर दी गाली

0
74
views
Umran bowled the fastest ball of this season at a speed of 154 kmph
PC: IPL/Twitter

रफ्तार के सौदागर उमरान मलिक ने इस सीजन का सबसे तेज गेंद फेका। जहां उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 46 वें मैच में154 की रफ्तार से गेंदबाजी कर इस सीजन में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड बना लिया है। इसकी कड़ी में चेन्नई के खिलाफ हुए मुकाबले में 13 रनों से हैदराबाद को मात मिली । हालांकि इस मुकाबले में उमरान विकेट से वंचित रहे लेकिन उन्होंने अपने नाम विशेष रिकॉर्ड बना लिया है। जहां उन्होंने आईपीएल 2022 में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सबसे तेज गेंद पर चौका लगने पर वे गुस्से में दिखे और गाली दे डाली ।



आईपीएल में स्पीड के मामले में उमरान का जलवा कायम

PC: IPL/Twitter

हार मैच के साथ नई रफ्तार पकड़ रहे उमरान ने चीनी के खिलाफ बेहद तेज गति से गेंदबाजी की हालांकि इस मुकाबले में ऋतुराज का राज उमरान पर जमकर बोला और उनके 13 गेंद पर उन्होंने 33 रन की आतिशी पारी खेली। यही नहीं इस मैच में उमरान ने काफी रन भी लुटाए जहां उन्होंने 4 ओवर में 48 रन दिए और अब तक का सबसे महंगा स्पेल भी किया।

46 मैच के बाद पर्पल कैप की लिस्ट में  5 वें नंबर पर काबिज



46 आईपीएल मुकाबले के बाद सर्वाधिक विकेट लेने की लिस्ट में उमरान मलिक 5 वें स्थान पर 15 विकेट के साथ हैं। हालांकि की उन्हें चेन्नई की खिलाफ एक भी विकेट नहीं मिला अगर वह 2 विकेट ले लेते तो वह टॉप 2 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो जाते। उमरान ने खेले गए कुल 9 मैच में 15 विकेट लिया है जहां उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 25 रन देकर 5 विकेट लेने का रहा है।

मैच समरी

IPL 2022 के 46वें मैच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कहला गया । जहाँ इस मैच में चेन्नई ने हैदराबाद की टीम को 13 रन से हरा दिया है। हैदराबाद के सामने जीत के लिए 203 रन का लक्ष्य दिया गया था जिसके जवाब में टीम 189/6 का स्कोर बना पाई । हालाकिं निकोल्स ने अंतिम गेंद तक कोशिस की और उन्हें कोशिश के पुरे अंक देना गलत नहीं होगा ।निकोलस पूरन नाबाद 64 रन बनाये जिसमें उन्होंने 3 चौके और 6 छक्के जड़े।



चेन्नई की ओर से जीत के नायक रहे ऋतुराज गायकवाड़ जिन्होंने आतिशी 99 रन की पारी खेली , वहीं कॉनवे ने नाबाद 85 रन बनाए। चेन्नई की ओर से मुकेश चौधरी ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किये।  उन्होंने लगातार गेंद में अभिषेक शर्मा , राहुल त्रिपाठी को  आउट  किया , इसके बाद शशांक सिंह (15) और वॉशिंगटन सुंदर (2) को आउट किया।

उमरान ने फेंकी इस सीजन की सबसे तेज गेंद

मैच के दूसरे ओवर की तीसरी गेंद  पर उमरान मलिक ने सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकी जो ऋतुराज ने खेली और गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप की दिशा में चौका चला गया । जहाँ उमरान बेहद गुस्से में दिखे और उनके मुँह से अपशब्द भी निकले जो की कैमरा में कैद हुआ ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here