IPL 2022: 19वें ओवर में 3 डॉट गेंद के बाद छक्के के साथ मैच खत्म करने वाले पॉवेल ने शार्दुल को जानिए क्या कहा, किया सबसे बड़ा खुलासा

0
77
views
IPL 2022: Powell, who finished the match with a six after 3 dot balls in the 19th over, knew what Shardul said, made the biggest disclosure
PC: IPL/Twitter

आईपीएल 2022 के 41 में मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 4 विकेट से दिल्ली कैपिटल्स में करारी शिकस्त दी ।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की टीम ने 147 रनों का लक्ष्य दिल्ली के सामने रखा ,जिसे 19 ओवर में 6 विकेट खोकर दिल्ली ने हासिल कर लिया।

दिल्ली की ओर से डेविड वॉर्नर ने सर्वाधिक 42 रन एवं दिल्ली की जीत को पक्की करने वाले पॉवेल ने आतिशी 16 गेंदों पर ताबड़तोड़ 33 रन बनाए। वही पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में उन्होंने कहा 19वें ओवर में लगातार 3 डॉट गेंद होने के बाद शार्दुल और उनके बीच क्या बात हुई थी।



पॉवेल ने की खुलासा क्या हुई थी 19 वें ओवर में लगातार 3 डॉट गेंद के बाद शार्दुल से बात

IPL 2022: Powell, who finished the match with a six after 3 dot balls in the 19th over, knew what Shardul said, made the biggest disclosure
PC: IPL/Twitter

“हम 19 वें ओवर की पहली तीन गेंदों में मैच को  जीत के साथ खत्म करने की कोशिश कर रहे थे, क्योंकि श्रेयस पार्ट-टाइमर थे। मैंने शार्दुल से यही कहा था की वे गेंद को हिट करें ,लेकिन बाद में मुझे स्ट्राइक लेकर  मुझे खुद फिनिश करना पड़ा।



पहले कुछ गेंद मैंने सेट होने के लिए लिया ।मैंने विकेट और खुद पर भरोसा किया। हमें लगा कि उनका स्कोर कम है। आधे चरण में हमने सोचा था कि अगर हम पावरप्ले में ज्यादा विकेट नहीं गंवाते हैं तो हम लय बरकरार रख सकते हैं। प्रतियोगिता में मेरी शुरुआत सबसे अच्छी नहीं थी, लेकिन अब मुझे भरोसा है।  यह एक बहुत अच्छी टीम है, और रिकी एंड कंपनी ने जो भी टीम उतरी है वह प्रतिस्पर्धी के लिए बेहतरीन है ।

कोलकाता की लगातार 5 वीं हार

दिल्ली की 8 मैचों में ये चौथी जीत है। इस जीत के साथ दिल्ली 8 अंकों के साथ छठे स्थान पर आ गई है । टीम को 4 मैचों में हार का सामना भी करना पड़ा है। वहीं, KKR की 9 मैचों में ये छठी हार है । पिछले कुछ मैचों से कोलकाता को  लगातार हार का सामना करना पड़ा है। टीम ने अब तक केवल 3 मैच ही जीते हैं।टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी  करते हुए KKR ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 146 का स्कोर बनाया। नीतीश राणा ने सर्वाधिक 57 रनों का योगदान दिया । वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 42 संघर्षपूर्ण रन बनाए। DC की ओर से कुलदीप यादव ने  सर्वाधिक 4 और मुस्तफिजुर रहमान ने 3 विकेट चटकाए ।



 

लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी दिल्ली की टीम ने 6 गेंद शेष रहते हुए मैच को अपने नाम किया । दिल्ली की तरफ से डेविड वार्नर (42) सर्वाधिक रन बनाये , वहीँ छक्का लगाकर दिल्ली की जीत दिलवाने  वाले रोवमैन पॉवेल ने 16 गेंदों पर नाबाद आतिशी 33 रन बनाए। कोलकाता की ओर से उमेश यादव के खाते में 3 विकेट आए।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here