IPL 2022 के 25वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हरा दिया है। KKR ने SRH को सामने 176 का टारगेट दिया , हैदराबाद ने इस लक्ष्य को 3 विकेट खोकर पा लिया। SRH के जीत के नायक रहे राहुल त्रिपाठी ने KKR के खिलाफ आतिशी 71 रन की पारी खेली, वहीँ दक्षिण अफ़्रीकी बल्लेबाज़ एडेन मार्करम ने महज 36 गेंदों पर नाबाद 68 रन बनाकर जीत का छक्का जड़ SRK को 7 विकेट से जीत दिलाई ।
गौरतलब है की SRH की यह 5 मैचों में ये लगातार तीसरी जीत रही। आईपीएल सीजन 15 के शुरुआती दो मैच लगातार हारने के बाद हैदराबाद ने शानदार वापसी की है , दूसरी ओर केकेआर ने जहाँ शानदार आगाज किया था वहीँ अब लगातार 3 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है ।
इससे पहले KKR ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 171 रनों का स्कोर बनाया। नितीश राणा ने सबसे ज्यादा 54 रन की पारी खेली, जबकि आंद्रे रसेल ने 25 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाए। SRH के लिए टी नटराजन ने 3 विकेट चटकाए।
अंकतालिका में शुरू हुई अब कोलकाता की परेशानियां

अंकतालिका में अब कोलकाता हैदराबाद से मिली करारी हार के बाद चौथे स्थान पर पहुंच गई है । वहीँ 6 अंकों के साथ हैदराबाद की टीम 7 वें पायदान पर है और धीरे धीरे सीढ़ी चढ़ती हुई नज़र आ रही है ।
हार के बात हताश दिखे श्रेयस जानिए क्या कहा

बिलकुल ख़ाली महसूस कर रहा हूँ। मुझे लगा कि यह एक अच्छा स्कोर था। लेकिन राहुल त्रिपाठी ने हमें सेटल होने नहीं दिया। उन्होंने जिस गति से खेला, उसका श्रेय उन्हें जाता है। उनके गेंदबाजों को भी नहीं पता था कि वह उनके खिलाफ क्या करें । बल्लेबाजी में हमारा प्रदर्शन शानदार रहा लेकिन गेंदबाज़ी में आज हमारा दिन ठीक नहीं था ।
हैदराबाद की कोलकाता पर रही 8 वीं जीत
आंकड़ों पर नज़र डालें तो सारा समीकरण बदलत नज़र आ रहा है। जहाँ हैदराबाद की टीम कल से पहले केवल 7 मुकाबले में कोलकाता को हरा पाने में समर्थ हुई थी । वहीँ 14 बार कोलकाता ने हैदराबाद को मात दी थी , लेकिन अब आंकड़ों में बदलाव हैदराबाद की टीम ने किया है जहाँ अब हैदराबाद ने कोलकाता को 8 वीं बार पटखनी दी है और जीत की ट्रैक पर वापसी कर ली है ।







