आईपीएल 2022 के 24 वें मुकाबले में गुजरात की टीम ने इतिहास रचते हुए नंबर 1 टीम बनने का गौरव प्राप्त किया । जहाँ राजस्थान पर मिली 37 रनों की जीत के साथ 8 अंक अर्जित कर गुजरात की टीम नंबर 1 टीम बनकर उभरी है । आईपीएल 2022 के 24 वें मुकाबले में हार्दिक की अगुवाई वाली टीम ने राजस्थान की टीम को बड़ा झटका देते हुए पॉइंट्स टेबल की नंबर गद्दी से हटा दिया है । गुजरात की जीत से लेकिन जिसकी अधिक चर्चा हो रही है वो हार्दिक की पत्नी नताशा (Hardik’s wife Natasha ) जो हर मैच में गुजरत की टीम का हौसला बढ़ाने मैदान पर आती हैं जीत हो या हार हार्दिक की पत्नी नताशा का जोश कम नहीं होता जिस तरीके से वे गुजरात की जीत में चीयर करती हैं वहीँ हार में भी वह गुजरात के साथ खड़ी रहती हैं ।
ये क्रिकेट से प्रति प्रेम और लगाव ही तो है को नताशा हर एक मैच में गुजरात को चीयर करती पाई जाती हैं । इसकी कड़ी में आईपीएल 2022 के 24 वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात (GT) के बीच डी वाय पाटील स्पोर्ट्स अकैडमी मुंबई में खेला गया । जहाँ इस शानदार मैच में 37 रनों से गुजरात टाइटंस ने जीत दर्ज कर अंक तालिका में टॉप पर काबिज हो चुके हैं ।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाया । वहीँ लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बना पाई और इस तरह गुजरात टाइटंस में 37 रनों से राजस्थान को रौंदा दिया है ।
मैच के दौरान रिएक्शन देती दिखी नताशा
गुजरात की जीत से अधिक जिन्ही चर्चा हो रही हैं वह हार्दिक की पत्नी नताशा हैं। जहाँ मैच के टॉस से लेकर मैच के आखिरी गेंद तक सच्चे फैन की भांति नताशा ने टीम गुजरात के लिए चीयर करती पाई गई । वहीँ यह पहला मौका नहीं था जब नताशा स्टेडियम आई हों पहले भी मैचों में वह स्टेडियम आती रही हैं । पुरे मैच में वह गुजरात की टीम को सपोर्ट करती नज़र आई । गुजरात टीम के झंडे को लेकर लगातार वह चीयर करती देखीं गई और टीम का मनोबल बढ़ाया । स्टेडियम में वह गुजरात के सपोर्ट में आये उनके मित्रों और प्लेयर के परिजनों के साथ टीम गुजरात का हौसला बढ़ाते नज़र आये ।
नताशा का हर एक रिएक्शन ने फैंस का दिल जीता, छक्के कि सेलिब्रेशन से लेकर आउट होने तक के रिएक्शन कैमरे में कैद हुए । जहाँ नताशा ने जमकर अपने रिएक्शन से सोशल मीडिया पर सुरहिया बटोरी । आउट होने पर शोक प्रकट करना और चौके और छक्के की बारिश लगते देख टीम के लिए चीयर करना सच में अपने आप में यह दर्शाता है की नताशा टीम गुजरात की एक बड़ी फैंस में से एक हैं । हालाकिं की यह बात सच है की वे अपने पति हार्दिक और टीम को सपोर्ट कर रही हैं लेकिन ये भी सच है की विपक्षी के अच्छे प्रदर्शन पर भी नताशा ताली बजाने से नहीं चूक करती हैं । लिहाजा उनके खेल भावना की तारीफ जितनी की जाये कम होगी ।
हार्दिक की पत्नी नताशा ने जमकर किया चीयर
हार्दिक की अगुवाई वाली गुजरात की टीम ने राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में 37 रनों से शानदार जीत अर्जित की । नताशा की रिएक्शन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई । जहाँ हार्दिक के ारदशातकीय पारी से लेकर हार्दिक की गेंदबाज़ी और फील्डिंग को नताशा ने खूब एन्जॉय किया । वहीँ जब अपने तीसरे ओवर में हार्दिक ने गेंद नहीं की तो उन्हें चिंतित भी देखा गया की कोई इंजरी का शिकार तो नहीं हुए हार्दिक । हालाकिं पुरे मैच में नताशा का जोश देखने वाला रहा । जहाँ चौके और छक्के के साथ नताशा का जोश साफ झलका ।
जहाँ पिछले मुकाबले में भी हार्दिक के शानदार अर्धशतकीय पारी के बाबजूद हैदराबाद से 8 विकेट से गुजरात की हार हुई थी , लेकिन राजस्थान के खिलाफ जड़ा गया अर्धशतक से गुजरात की जीत हुई जीत के बाद नताशा ने अपने मित्रों को गुजरात को सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद दिया और गले से लगाया ।
पहले स्थान पर अब गुजरात
आईपीएल 2022 में नई फ्रेंचाइजी गुजरात की टीम आईपीएल 2022 में मिली पहली हार के बाद अंक तालिका में पांचवें स्थान पर आ गई है। गुजरात ने 4 मैच में 3 जीत और एक हार दर्ज की है और 5 वें स्थान पर काबिज है ।







