IND vs AUS U19 Semi Final: भारत के कप्तान व उपकप्तान की रिकॉर्ड 204 रन की साझेदारी, यश ने ठोका शतक तो राशिद ने बनाए 94 रन

0
87
views
IND vs AUS U19 Semi Final: India's captain and vice-captain share a record 204 runs, Yash scored a century, Rashid scored 94 runs
IND vs AUS U19 Semi Final: भारत के कप्तान व उपकप्तान की रिकॉर्ड 204 रन की साझेदारी, यश ने ठोका शतक तो राशिद ने बनाए 94 रन PC: ICC/Twitter

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर 19 वर्ल्ड का सेमी फाइनल मैच एंटीगुवा में खेला गया। जहां भारतीय टीम के कप्तान यश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया वहीं 2 विकेट जल्दी गिरने के बाद भारतीय टीम बैकफुट पर आ गई। इसके बाद कप्तान यश एवं उप कप्तान रशीद ने पारी को संभालते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और टीम का स्कोर 240 रन तक पहुंचा दीया। कप्तान यश शानदार बल्लेबाजी करते हुए 110 गेंदों का सामना करते हुए 110 रन बनाए ।वहीं उप कप्तान नर्वस नाइंटीज का शिकार बने जहां रशीद  6 रन से अपने शतक से चूक गए ।हालांकि कप्तान एवं उप कप्तान की पारी को हमेशा याद किया जाएगा।

37 रन पर गिर गए तो दो विकेट

भारतीय टीम ने 37 रन के स्कोर पर अपने दो सलामी बल्लेबाज अंगकृष और हरनूर को खो दिया था। एक समय रन रेट भी 3 से नीचे चलने लगा था। वहीं क्रिच पर आए भारतीय कप्तान यश और उप कप्तान रसीद ने जो तालमेल दिखाया वो सदा याद किया जाएगा। जहां इस संकट की घड़ी में दोनों प्लेयर्स ने रोहित और विराट की याद दिला दी। दोनों ही प्लेयर्स ने सकारात्मक खेल दिखाया और टीम को 241 रन तक दोनों मिलकर ले गए।

कप्तान यश की पारी

भारत के कप्तान यश ने कुल 110 गेंदों पर 100 के स्ट्राइक रेट से 110 रन बनाए ।जहां उन्होंने कुल 10 चौके और 1 छक्का जड़ा। वह जैक निस्बेत के हाथों रन आउट हुए।

उप कप्तान राशिद

रशीद बेहतरीन खेल रहे थे जहां वह अपने शतक से 6 रन दूर जैक निस्बेट द्वारा आउट हुए। रशीद ने 108 गेंदों में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 94 रन बनाए।

दोनों ने टीम इंडिया को सम्मानजनक स्तिथि में ला खड़ा किया

गौरतलब है की टीम इंडिया को दोनों ही प्लेयर्स ने शानदार प्लेफॉर्म देते हुए टीम की स्थिति मजबूत करते हुए अच्छी स्तिथि में पहुंचने में बड़ी अहम भूमिका निभाई। गैरतलब है की यश 13 वें ओवर में बल्लेबाजी करने मैदान पर आए थे। दोनों प्लेयर्स के बीच हुई 204 रनों की साझेदारी। दोनों ने मिलकर टीम इंडिया को मुश्किल से निकला।

वॉर्म अप मैच में भारत ने पहले दी थी ऑस्ट्रेलिया को मात

गैरतलब है की वॉर्म अप मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से मात दी थी। जहां ऑस्ट्रेलिया के 268 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने एक विकेट खोकर बना लिया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here