IPL 2022: धोनी करें ओपनिंग तो CSK की बदलेगी किस्मत! चेन्नई के इस पूर्व प्लेयर का आया बड़ा बयान

0
166
views
IPL 2022: CSK's luck will change if Dhoni opens! Big statement of this former player of Chennai
PC: Twitter

आईपीएल 2022 में लगातार चार लगातार हार का स्वाद चखने वाले टीम चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2022 का आगाज बेहद खराब रहा है। आईपीएल 2022 में सुपर किंग को लगातार चार मैचों में हार का स्वाद चखना पड़ा है। जहां चार बार की चैंपियन टीम और 9 बार फाइनल में प्रवेश पा चुकी चन्नई सुपर किंग  ये हार पचा पाना बेहद  मुश्किल का कार्य है। जहाँ जडेजा पर कप्तानी का भार और दवाब साफ़ नज़र आ रहा है ।

धोनी करेगें ओपनिंग ?

लगातार चार हार के बाद यह समझ पाना बेहद मुश्किल है कि किस डिपार्टमेंट में सुधार करने से चेन्नई सुपर किंग को करूरत है जिससे की टीम  फिर से जीत की पटरी पर आएगी ।लिहाजा इन सभी चीजों के बीच पूर्व क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने चेन्नई सुपर किंग के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करने का सुझाव दे डाला है ।जहां उनके अनुसार महेंद्र सिंह धोनी को ओपनिंग या  नंबर तीन पर बल्लेबाजी करना चाहिए और इसके साथ ही एक ओर से तेज गति से रन बना सकते हैं।

पार्थिव पटेल ने किया ट्वीट

पार्थिव पटेल ने ट्वीट कर लिखा कि “धोनी की तकनीक भले ही किसी ओपनर के लिए कॉपी बुक की तरह ना हो लेकिन वह अपने तरीके हैं कि वह कैसे कठिन परिस्थितियों में टिके रहते हैं और फिर बड़े स्कोर करते हैं। उन्होंने यह भी लिखा कि सीएसके के लिए धोनी को एक सलामी बल्लेबाज के रूप में आजमाने के लिए अब यह बेहतर समय नहीं है? आपको क्या लगता है?

क्रिकबज से बातचीत के दौरान पार्थिव पटेल ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ धोनी ने भारत की जल्दी विकेट गिर जाने के उपरांत शानदार खेल का प्रदर्शन किया था और शतक भी ठोका था।  उन्हें पता है कि वह अपनी तकनीक से किस तरह से बल्लेबाजी कर सकते हैं ।

IPL 2022: CSK's luck will change if Dhoni opens! Big statement of this former player of Chennai
PC: Twitter

धोनी सक्षम है यह भी साफ है कि धोनी अब अपने क्रिकेट के अंतिम पड़ाव पर है जहां अब उन्हें नेचुरल गेम खेलना चाहिए ।इसी कड़ी में क्या धोनी ओपनिंग करने या नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं ।क्या टीम मैनेजमेंट इस पर विचार कर सकती है? यह भी सोचने वाली बात होगी ।देखना दिलचस्प होगा कि 4 मैचों में हार के बाद धोनी कौन से नंबर पर बल्लेबाजी करने आते हैं और क्या धोनी के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव से चेन्नई सुपर किंग कि किस्मत बदलती है या नहीं ।यह देखना बेहद दिलचस्प होगा वही चार मैच के हार के बाद जडेजा ने भी यही कहा कि हमें सकारात्मक सोच के साथ मैदान पर फिर से विनिंग  इंटेंट के साथ खेलना होगा।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here