आईपीएल 2022 का 17वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच डी वाय पाटील स्पोर्ट्स अकैडमी मुंबई में खेला जा रहा है ।जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 154 रन बनाए। जहाँ हैदराबाद को जीत के लिए 155 रन की दरकार है . चेन्नई की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर मोईन अली रहे जिन्होंने 35 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 48 रन बनाए ।अंबाती रायडू ने 27 गेंदों पर 27 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने 4 ओवर में 21 रन देकर दो सफलता अर्जित की, नटराजन को दो विकेट मिले।
Innings Break!
After being put to bat first, #CSK post a total of 154/7 on the board.#SRH chase coming up shortly.
Scorecard – https://t.co/8pocfkHpDe #CSKvSRH #TATAIPL pic.twitter.com/arrfmQkuYm
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2022
चेन्नई ने पहले 3 ओवर में दिखाया रंग उसके बाद पड़े फीके
गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित होने के बाद चेन्नई सुपर किंग की ओर से सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड और रॉबिन उथप्पा मैदान पर उतरे। जहां दोनों ने मिलकर पहले 3 ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 25 रन जोड़ दिए। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए धारदार गेंदबाजी की जहां पावर प्ले में चेन्नई सुपर किंग के दो विकेट रॉबिन उथप्पा और ऋतुराज गायकवाड के रूप में गिरे एवं स्कोर 41 रनों का रहा ।
ऋतुराज का खराब फॉर्म बना चेन्नई के लिए मुसीबत
पिछले चार मुकाबलों की बात की जाए तो ऋतुराज गायकवाड ने कुल 18 रन बनाए। जिसमे पहले मुकाबले में 0 दूसरे मुकाबले में एक तीसरे मुकाबले में 1 एवं चौथे मुकाबले में 16 रन बनाए। पिछले सीजन में ऑरेंज कैप जीतने वाले ऋतुराज गायकवाड का बल्ला अभी भी खामोश रहा। 16 रन के स्कोर पर उन्हें नटराजन ने क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजा।
मोईन अली ने संभाली पारी
चेन्नई सुपर किंग्स ओर से एक मोईन अली ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया ।उन्होंने 35 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 48 रन बनाए एवं पारी को संभाला ।वहीं अंबाती रायडू ने भी 27 गेंदों पर 27 रन इसके बाद कप्तान रविंद्र जडेजा ने 15 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाए एवं चेन्नई का स्कोर 154 रन सात विकेट पर 20 रन में रहा।
सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी
सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया जहां भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 36 रन देकर एक सफलता अर्जित की वाशिंगटन सुंदर ने 4 ओवर में 21 रन देकर दो विकेट चटकाए नटराजन को दो सफलता मिली डेब्यू कर रहे हैं मार्को को 1 विकेट हासिल हुआ।
टूटे रिकॉर्ड
1.रवींद्र जडेजा का CSK के लिए ये 150वां मैच है। चेन्नई की ओर से खेलते हुए जडेजा का यह 150 मैच है और ऐसा करने वाले वे तीसरे प्लेयर बन गए हैं ।। उनसे पहले एमएस धोनी ने (217) तथा सुरेश रैना के नाम (200) मैच खेलने का रिकॉर्ड है ।
2.केन विलियमसन आज 7वीं बार चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल टीम का नेतृत्व किया जहाँ उन्होंने 7 दफा में से पहली बार टॉस जीता है । बाकि हर बार टॉस धोनी ने अपने नाम किया था ।
3.IPL2022 . में सबसे ज्यादा पावरप्ले में रन बनाने वाले प्लेयर
96: रॉबिन उथप्पा*
83: जोस बटलर
80: शिखर धवन
76: पृथ्वी शॉ
75: क्विंटन डी कॉक
4.टॉप4 में बल्लेबाजी करते हुए पिछली 5 आईपीएल पारियों में सबसे कम रन बनाने वाले एक्टिव प्लेयर की लिस्ट
37: यशस्वी जायसवाल
50: रुतुराज गायकवाड़*
54: मयंक अग्रवाल
56: मैथ्यू वेड
69: डेविड वॉर्नर
टीम
चेन्नई : रॉबिन उथप्पा, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा (कप्तान), शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, क्रिस जॉर्डन, महीश थीक्षना, मुकेश चौधरी।
हैदराबाद : अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, मार्को येन्सन, उमरान मलिक, टी नटराजन।







