इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 15 मई मुकाबले में लखनऊ सुपरजाइंट्स नई दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदकर अंक तालिका में 6 अंकों के साथ दूसरी पोजीशन प्राप्त कर ली है। इस जीत के नायकों की बात की जाए तो लिस्ट में रवि बिश्नोई का शानदार स्पेल, क्विंटन डी कॉक का आईपीएल का 18 वां अर्धशतक, लोकेश और क्विंटन की साझेदारी, कृणाल के बेहद अहम 19 रन के साथ आखिरी ओवर में युवा प्रतिभा आयुष बदोनी का 3 गेंद पर 10 रन रहा। जीत के बाद लोकेश राहुल ने एक बार फिर पूछे जाने पर आयुष के प्रदर्शन और उनके बारे में बेहद अहम बात की है, जिसकी जानकारी आगे दी गई है।
मैच प्रेजेंटेशन के दौरान जानिए लोकेश राहुल ने क्या कहा
आयुष ने जब भी बल्लेबाजी की है, उन्होंने अपना उत्साह बरकरार रखा है और उन्होंने उच्च दबाव में हमारे लिए डिलीवर किया है। उसके लिए बहुत अच्छी सीख, उसके लिए कड़ी मेहनत करना और विनम्र बने रहना महत्वपूर्ण है। ”
– के एल राहुल
मेंटल गौतम गंभीर और कप्तान लोकेश राहुल कर रहे हैं पूरा आयुष को सपोर्ट
गौरतलब है की खेले गए कुल 4 मैचों में आयुष को मेंटल गौतम गंभीर और कप्तान लोकेश लोकेश राहुल का बेहतरीन साथ में लाएं जहां सभी मौकों पर उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है दिग्गज बल्लेबाजों के होते हुए भी मेंटल गौतम गंभीर और लोकेश राहुल आयुष पर अपना विश्वास बरकरार रखा है और इस पर खरे भी उतरे हैं आयुष जहां उन्होंने मुश्किल घड़ियों में संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम को जीत में बड़ी सहभागिता भी दी है।
हर मैच के साथ बना रहे हैं आयुष अपना नाम
हर मैच के साथ आयुष के फैंस में इजाफा देखने मिल रहा है। जहां मुश्किल समय में सयम रखते हुए आयुष ने शानदार प्रदर्शन किया है और लखनऊ की जीत सुनिश्चित की है। जहां 22 वर्षीय इस बल्लेबाज के पास हर शॉट मौजूद है। और वह समय समय पर इसका ट्रेलर भी दिखा रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे हैं।
आयुष की आईपीएल में अब तक की पारी
इस आईपीएल 2022 में आयुष का प्रदर्शन
पहला मैच : 54(41
दूसरा मैच : 19*(9).
तीसरा मैच : 19(12)
चौथा मैच : 10*(3)







