MI vs KKR: कमिंस ने पलटी बाजी, 15 गेंद पर 56 रन बनाकर KKR को दिलाई 5 विकेट से जीत, जीत के साथ ही KKR बानी नंबर-1 टीम

0
234
views
MI vs RR: Cummins overturned, scoring 56 runs in 15 balls, gave KKR a 5-wicket victory, with the victory, KKR became the number-1 team
PC: IPL/TWITTER

कोलकाता और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल का 14वां मैच  महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पुणे में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए  मुंबई की टीम ने ने 4 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवर में 161 रन बनाए। जिसके जवाब में कोलकाता की टीम ने 16 ओवर में 162/5 रन बनाकर मैच को जीत लिया । इस हार के साथ मुंबई इंडियंस की यह तीसरी लगातार हार आईपीएल 2022 में है । जहाँ इस जीत के साथ अब कोलकाता पॉइंट्स टेबल के बुलंदी पर पहुंच चुकी है ।

जीत के नायक रहे पैट कमिंस जिन्होंने की IPL इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी की संयुक्त रूप से लोकेश राहुल की बराबरी कर ली है । वहीँ उन्होंने वेंकटेश अय्यर के साथ भी शानदार साझेदारी निभाई ।वेंकटेश ने भी शानदार 50 रन की पारी खेली और अंत तक टिके रहे और कमिंस को की शानदार फॉर्म में थे उनका साथ दिया ।

कमिंस ने किया यह रिकॉर्ड अपने नाम बने प्लेयर ऑफ द मैच

15 गेंद पर 56 रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान कमिंस ने आतिशी 14 गेंदों पर ही 50 रन पूरे कर  भारत के सलामी बल्लेबाज़ केएल राहुल के 4 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली आपको बता दें की लोकेश राहुल ने साल 2018  दिल्ली के खिलाफ 14 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था । उस समय पंजाब किंग्स की ओर से लोकेश राहुल खेलते थे ।

मुंबई की बल्लेबज़ी

मुंबई की ओर से सूर्य कुमार यादव ने  36 गेंद में 52 रन बनाये । तिलक वर्मा ने  27 गेंद में 38 रन की पारी खेली । डेवाल्ड ब्रेविस (बेबी एबी) 18 गेंद में 29 रन बनाये । अंत में पोलार्ड ने 5 गेंद का सामना किया और 22 रन बनाया और मुंबई का स्कोर  20 ओवर में 161 रन ले गए ।

14 मैच के बाद : पॉइंट्स टेबल पर एक नजर

टीम  मैच  जीत  हार  पॉइंट 
KKR 4 3 1 6
RR 3 2 1 4
GT 2 2 0 4
PBKS 3 2 1 4
LSG 3 2 1 4
RCB 3 2 1 4
DC 2 1 1 2
CSK 3 0 3 0
MI 3 0 3 0
SRH 2 0 2 0

 

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता आज मुंबई के ऊपर मिली जीत के बाद पॉइंट्स टेबल की टॉप पर आ गई है । वहीँ इस हार के बाद मुंबई इंडियंस की टीम 9 वें स्थान पर आ गई है ।

मुंबई इंडियंसः रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, किरोन पोलार्ड, डेवाल्ड ब्रेविस, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टायमल मिल्स और बासिल थंपी।

कोलकाता नाइट राइडर्सः श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, सैम बिलिंग्स, नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती और रसिख सलाम।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here