इंडियन प्रीमियर क्रिकेट लीग 2022 में आज राजस्थान रॉयल्स और बैंगलोर के प्लेयर्स ने प्रैक्टिस सेशन ज्वाइन किया । जहाँ राजस्थान के प्लेयर्स के साथ बैंगलोर के प्लेयर्स भी शामिल हुए । बैंगलोर के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है कि एक बार फिर से आतिशी प्लेयर ऑस्ट्रेलिया के बेस्ट फिनिशर मैक्सवेल अब बैंगलोर टीम के साथ जुड़ गए हैं। जिससे की लोअर ऑर्डर को और भी मजबूती मिलती नजर आयेगी।
मैक्सवेल के साथ से कप्तान डुप्लेसिस को एक गेंदबाज का भी एक्स्ट्रा विकल्प मिलता नजर आएगा। वहीँ आज ट्रेनिंग सेशन में मैक्सवेल सबके चाहते चहल से मिले और मैक्सवेल ने उन्हें झप्पी दे डाली । देखना दिलचस्प होगा की टीम की कॉम्बिनेशन आगे क्या होगी । अगला मुकाबला राजस्थान और बैंगलोर के बीच है ।
जानिए बैंगलोर के खेले गए 2 मैच में प्रदर्शन
बैंगलोर ने अपना पहला मुकबला पंजाब से 5 विकेट से हारा था । जहाँ 205 रन के लक्ष्य को पंजाब ने पार कर लिया था ।
दूसरे मुकाबले में बैंगलोर ने कोलकाता को 3 विकेट से हराया था । वहीँ मैक्सवेल के आने से संतुलन टीम की और बढ़ेगी ।
वीडियो वायरल देखें
Yuzi 🤗 Maxi. 💗❤️@yuzi_chahal @Gmaxi_32 pic.twitter.com/wiDYk1Kas2
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 4, 2022
राजस्थान का प्रदर्शन आईपीएल 2022 में
1.राजस्थान रॉयल्स अपना पहला मुकाबला सनराइज हैदराबाद के साथ 5 मार्च को खेला था, जहां राजस्थान रॉयल्स ने 61 रनों से सनराइज हैदराबाद को मात दी थी। पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स में 20 ओवर में 210 रन छह विकेट के नुकसान पर बनाए थे जिसमें संजू सैमसंग ने 27 गेंदों का सामना करते हुए 55 रन बनाए थे।
2राजस्थान रायल्स और मुंबई इंडियंस के बीच का मुकाबला डीवाई पाटील स्पोर्ट्स अकैडमी मुंबई में खेला गया।जहाँ राजस्थान रॉयल्स ने 23 रनों से जीत दर्ज की थी। वहीं दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस 170 रन ही बना पाई थी । इस मैच में जॉस बटलर ने शतक जड़ा था।
बेहद संतुलित लग रही राजस्थान
राजस्थान रॉयल्स की टीम बेहद संतुलित और ताबड़तोड़ नजर आ रही है। जहां संजू सैमसंग जॉस बटलर , हेटमायेर, ट्रेंट बोल्ट जैसे दिग्गज अपना जौहर दिखा रहे हैं ।जहां पहले ही जोश बटलर अपनी जगह बना चुके हैं वहीं हेटमायर भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा की मैक्सवेल क्या अलग करते हैं बैंगलोर से ।







