CSK vs PBKS: धोनी ने बदला बैट, क्रीम भी लगाई फिर भी बदल ना सके CSK की किस्मत, 18वें ओवर का ड्रामा

0
119
views
CSK vs PBKS: Dhoni changed the bat, applied cream but still could not change the fate of CSK, 18th over drama
PC: Twitter

IPL2022 के 11वां   मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को पंजाब बीच खेला गया जहाँ अपनी पंजाब ने  54 रनों से मात दे दी है ।जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे पंजाब किंग्स ने 8 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए इसके जवाब में चेन्नई की टीम में 126 रन पर ढेर हो गई ।हालांकि अनुभवी एम एस धोनी ने 28 गेंदों पर 23 रन बनाए एवं शिवम दुबे ने 30 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली लेकिन आखिरकार जीत पंजाब किंग्स हुई । बात करते हैं 18 वें ओवर की ड्रामे की जिसकी विस्तार से चर्चा की गई है ।

राहुल का ओवर

18 वां ओवर राहुल चाहर ने किया जहाँ जीत के लिए 18 गेंद पर 60 रन चाहिए थे । वहीँ चेन्नई के सुपर हीरो धोनी ने ठीक इससे पहले बल्ले को बदला , हाथों में लंबे शॉट जड़ने से पहले क्रीम भी लगाई । लेकिन चेन्नई की किस्मत नहीं बदल पाए। जहाँ चाहर ने पहले वाइड गेंद फेंकी इसके उपरांत फिर से उन्हें वाइड गेंद फेंकी लेकिन धोनी ने लेग साइड पर जा रही गेंद को स्लॉग स्वीप करना चाहा और गेंद ने बल्ले का किनारा किया और डीआरएस लेने में कोई गलती मयंक ने नहीं की । इस तरह बल्ला बदलना , क्रीम लगाने के बाबजूद चेन्नई को तीसरी हार से नहीं बचा सके माही।पंजाब की गेंदबाज़ी सधी हुई जहाँ राहुल चाहर ने 3 विकेट हासिल किया ।

लिविंग स्टोन ने अकेले उड़ाए चेन्नई के गेंदबाज़ी के चिथड़े

गौरतलब है की जिस लिए लिविंगस्टोन को पंजाब ने अपनी टीम में मोटी रकम देकर शामिल किया था ।आखिरकार उस कीमत का हक़ अदा लिविंग स्टोन ने कर दिया । जहाँ महज 32 गेंद पर उन्होंने 5 छक्के और 5 चौके की मदद से ताबड़तोड़ 60 रन बनाये। वहीँ अभी तो ये शुरुआत है, पिक्चर तो आगे दिखाई जनि बाकि है । क्रिकेट दिग्गजों का यह भी कहना है की लिविंग स्टोन आईपीएल में जरूर शतक जड़ते नज़र आयेगें । वहीँ उनकी प्रदर्शन से  कप्तान मयंक भी खुश दिखे । जहाँ अभी पंजाब के लिए सभी चीजें उनके अनुरूप ही रहीं हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here