ऑस्ट्रेलिया ने 71 रनों से इंग्लैंड को मात देकर सातवीं बार विश्व विजेता टीम बनी। यह सातवां मौका था जब ऑस्ट्रेलिया की टीम ने वर्ल्ड कप पर अपना कब्ज़ा किया । इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया । 50 ओवरों में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने आतिशी 356/5 रन बनाए। जिसकी जवाब में इंग्लैंड की टीम 285 रनों पर सिमट गई । इंग्लैंड की ओर से सिवर ने 148 रन बनाकर मैच में रोमांच बनाये रखा लेकिन दूसरी छोर से सहारा ना मिलने की वजह से इंग्लैंड की टीम को हार झेलनी पड़ी ।
कुछ इस अंदाज़ से दिखे प्लेयर
It’s yours, little champ! 🌟#CWC22 pic.twitter.com/DxV3jj1eLR
— ICC (@ICC) April 3, 2022
All smiles 🤩#CWC22 | 📸 @CricketAus pic.twitter.com/teVoQrFEAu
— ICC (@ICC) April 3, 2022
सभी ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर को मेडल से नवाज़ा गया । वहीँ सभी प्लेयर्स बेहद खुश नज़र आई और हो भी क्यों ना वर्ल्ड कप का सवाल था । मजेदार बात ये रही की लीग से लेकर सेमीफइनल और फिर फाइनल तक एक भी मैच ऑस्ट्रेलिया की टीम नहीं हारी । इस जीत का पूरा श्रेय टीम और टीम मैनेजमेंट को जाता है जिस तैयारी के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम मैदान पर उत्तरी थी वह खुद में बड़ी बात दर्शाता है । टीम केवल जीत के लिए खेली ।
ऑस्ट्रेलिया की हीली पड़ी सब पर भारी
(AUSvsENG) फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज़ एलिसा हीली ने करियर बेस्ट पारी खेली । 138 गेंद का सामना करते हुए 26 चौके की मदद से शानदार 170 रन की पारी खेली । उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज के ख़िताब से नवाज़ा गया । एक अलग सम्मान उन्हें मिला । इस मौके पर उनके पति स्टार्क भी मौजूद रहे ।
🏆 ✨#CWC22 pic.twitter.com/RAndXXjlKP
— ICC (@ICC) April 3, 2022
इंग्लैंड की बेदम पड़ी गेंदबाज़ी
श्रुब्सोले ने 10 ओवर में 46 रन देकर 3 विकेट हासिल किया । एक्स्लेस्टने ने 10 ओवर में 71 रन देकर 1 विकेट चटकाए। इंग्लैंड ने 6 गैदबाज़ों का इस्तेमाल किया लेकिन सभी की कुटाई जमकर ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर ने की । जहाँ सलामी बल्लेबाज़ ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और इंग्लैंड की हर एक गेंदबाज़ पर रन बरसाए ।
इंग्लैंड की बल्लेबाज़ों ने किया संघर्ष
A magnificent effort from the England star 🌟#CWC22 pic.twitter.com/Dx1AKziBGI
— ICC (@ICC) April 3, 2022
इंग्लैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज़ टैमी 27 के स्कोर पर आउट हुई । वहीँ व्यॉट 4 रन के स्कोर पर आउट हुई । सिवर ने 121 गेंद पर 148 रनों की पारी खेल ऑस्ट्रेलिया के खेमें में हलचल पैदा कर दी थी । वहीँ ऑस्ट्रेलिया की कोई भी गेंदबाज़ सिवर को आउट करने में कामयाब नहीं हो पायी । अगर उनको कोई साथ दे देता तो शायद मैच का नतीजा और भी रोमांच से भरा होने वाला था ।
ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाज़ी
ऑस्ट्रेलिया की ओर से अलाना किंग ने 10 ओवर में 64 रन देकर 3 विकेट चटकाए । मेगन को 2 सफलता मिली ।जॉनसेन को 3 विकेट मिला । गार्डनर को एक और मैकग्राथ को एक विकेट मिला







