IPL 2022 का 7वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मुंबई में खेला गया । जहाँ इस हाई स्कोरिंग मैच में (CSK) ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए जीत के लिए लखनऊ को 20 ओवर में शानदार 211 का लक्ष्य दिया। जिसे बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 19.3 ओवर में 211/4 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया ।
लखनऊ की ओर से एविन लुईस , लोकेश राहुल , क्विंटन डि कॉक और आयुष ने शानदार प्रदर्शन किया । लुईस ने आईपीएल 2022 का सबसे तेज अर्धशतक बनाया । जहाँ उन्होंने 55 रन बनाए। अंत में आईपीएल 2022 के बेहद प्रतिभावान प्लेयर बदोनी ने 9 गेंदों में 19 रन की आतिशी पारी खेली ।लुईस और बदोनी ने 13 गेंदों में 40 रन की साझेदारी निभाकर टीम को 211 के लक्ष्य को बौना बना दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से ड्वेन प्रिटोरियस ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए ।
चेन्नई की तरफ से रन रॉबिन उथप्पा (50) और शिवम दुबे (49) ने बनाए।रॉबिन उथप्पा ने तूफानी बैटिंग करते हुए 8 चौके और एक छक्के की मदद से 25 गेंदों में IPL करियर की अपनी 26वीं अर्धशतक बनाया ।लखनऊ की गेंदबाज़ी की बात की जाये तो आवेश खान, रवि बिश्नोई और एंड्रूय टाय ने 2-2 विकेट चटकाए ।
मैच में हुए ये प्लेयर मालामाल
dream11 गेम चेंजर ऑफ द मैच
एविन लुईस को dream11 गेम चेंजर ऑफ द मैच का अवार्ड से नवाजा गया । उन्होंने 23 गेंदों पर नाबाद 55 रन बनाए।जिसके लिए उसने एक ट्रॉफी और एक लाख की धनराशि दी गई।
अनअकैडमी लेट्स क्रैक 6 अवार्ड
Unacademy Let’s Crack It Sixes of the Match between @LucknowIPL and @ChennaiIPL is KL Rahul.#TATAIPL @unacademy #LetsCrackIt #LSGvCSK pic.twitter.com/HJSDH5Rnq4
— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2022
लखनऊ के कप्तान लोकेश राहुल को “अनअकैडमी लेट्स क्रैक सिक्स अवार्ड” से सम्मानित किया गया, उन्होंने 3 छक्के जड़े ।उन्होंने एक ट्रॉफी और एक लाख की धनराशि दी गई।
“क्रीड पावर प्लेयर ” ऑफ द मैच
CRED Power Player of the Match between @LucknowIPL and @ChennaiIPL is Robin Uthappa.@CRED_club #TATAIPL #CREDPowerPlay #LSGvCSK pic.twitter.com/KqOsyHInm9
— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2022
क्रीड पावर प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड रोबिन को मिला, जहाँ उन्होंने 27 गेंदों में 50 रन गेंद पर बनाये जिसके लिए उन्हें एक लाख की धनराशि दी गई।
“अप स्टॉक मोस्ट वैल्युएबल ऐसेट” ऑफ द मैच
Upstox Most Valuable Asset of the Match between @LucknowIPL and @ChennaiIPL is Evin Lewis.#TATAIPL @upstox #OwnYourFuture #LSGvCSK pic.twitter.com/0x9P86bcRo
— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2022
अप स्टॉक मोस्ट वैल्युएबल ऐसेट ऑफ द मैच का खिताब एविन लुईस को दिया गया । ट्रॉफी के साथ एक लाख रुपए दिए गए ।
स्विगी इंस्टा मार्ट फास्टेस्ट डिलीवरी ऑफ द मैच
स्विग्गी इंस्टा मार्ट फास्टेस्ट डिलीवरी ऑफ द मैच का अवार्ड चमीरा को दिया गया, उन्होंने 144.9KMPH के स्पीड से फेकीं। जिसके लिए उन्हें 1 लाख की इनामी राशि दी गई ।
रुपए ऑन द गो 4 ऑफ द मैच
रुपए ऑन द गो फॉर ऑफ द मैच अवार्ड क्विंटन डि कॉक को दिया गया ,जहां उन्होंने 61 रन की पारी में 9 चौके लगाए ।
अंकतालिका में हुआ उलटफेर
After match no. 7⃣, here’s how the #TATAIPL 2022 Points Table looks 🔽 #LSGvCSK pic.twitter.com/3MW6asXWdw
— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2022
अंकतालिका में लखनऊ की टीम अब 2 अंक के साथ छठे स्थान पर आ गई है । वहीँ चेन्नई 8 वे स्थान पर है । वहीँ इस जीत के बाद यह चेन्नई की दूसरी हार है जहाँ पहला मुकाबला चेन्नई ने कोलकाता से हारा था । वहीँ अब दूसरा मैच लखनऊ से हार चुकी है ।







