इरफान पठान के “मोहम्मद शमी” को लेकर इस ट्वीट ने मचाया तहलका, पाकिस्तान तक दिख रही गर्मी, इरफ़ान को बताया सस्ता कमेंटटर !

0
95
views
This tweet about Irfan Pathan's
PC: Irfan Pathan /Twitter

आईपीएल 2022 अपने परवान पर है जहां एक के बाद एक मैच में प्रतिभावान नए खिलाड़ी से लेकर अनुभवी प्लेयर जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं ।इसी कड़ी में गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जेंट्स के बीच में आईपीएल के चौथे मुकाबले में भारत के धारदार  तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। जिसके बाद आईपीएल के क्रिकेट विशेषज्ञ और कमेंटेटर के तौर पर कार्य कर रहे तेज गेंदबाज़ इरफान पठान ने उन्हें लेकर ट्वीट किया जहां उनके ट्वीट करने के साथ ही उस पर अलग-अलग रिएक्शन पाकिस्तान के पत्रकारों द्वारा भी आने शुरू हो गए। आखिर ऐसा क्या था जिसकी वजह से लोग इरफान की ट्वीट पर ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे थे।

इरफान पठान ने किया था ये ट्वीट

इरफान पठान ने मोहम्मद शमी के बारे में ट्वीट कर लिखा की विश्व क्रिकेटर मोहम्मद शमी से बेहतर नई गेंद का इस्तेमाल करने वाले बहुत कम है।

इस पर पाकिस्तान के पत्रकार एहतिशाम उल हक ने ट्वीट कर पाकिस्तान के वर्तमान तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की ओर इशारा करते हुए लिखा है कि वह नहीं खेल पाएंगे।

इरफान पठान ने फिर से टिप्पणी करते हुए लिखा कि वर्ल्ड कप 2003 में वसीम अकरम जो कि लेजंड है वह सचिन तेंदुलकर लीजेंड को आउट नहीं कर पाए थे इसका  मतलब यह है कि वसीम अकरम बॉलिंग नहीं जानते?

 

 

मतलब साफ था कि अपन पठान ने तथ्यात्मक और वर्तमान में चल रहे आईपीएल के मैच को देखते हुए उनके प्रदर्शन के आधार पर मोहम्मद शमी की पढ़ाई की थी या मोहम्मद शमी ने लखनऊ सुपरजाइंट्स के तीन विकेट महज 25 रन देकर निकाले थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here