मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आज आईपीएल का छठा मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। जहाँ बेंगलुरु पिछला मैच पंजाब के हार के आई है, वहीँ कोलकाता की टीम ने पिछला मुलाबला चेन्नई को 6 विकेट से मात दिया है । बैंगलोर के कैप्टन फाफ ने टॉस जीतकर कोलकाता को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया ।KKR 18.5 ओवर में 128 रन पर ऑलआउट हो गई। बेंगलुरु को 129 का लक्ष्य दिया है।
वीडियो: डेविड विली ने लिया नितीश राणा का शानदार कैच
Akash Deep You’re rocking today. 🏏👏 #KKRvsRCB #RCBvKKR #akashdeep #siraj #FafDuPlessis #viratkholi #Kohli #Akash pic.twitter.com/aj0ncX7Yv6
— Ankit Kunwar (@TheAnkitKunwar) March 30, 2022
मैच के छठे ओवर में कोलकाता के पावर हीटर बल्लेबाज़ नितीश का शानदार कैच डेविड विली ने शॉर्ट फाइन लेग से पीछे करीब 30 मीटर भागते हुए पकड़ा। विली से पहले इसी आईपीएल सीजन 15 के चौथे मुकाबले में गुजरात टाइटन्स के शुभमन गिल ने भी लखनऊ सुपर जायंट्स के विरूद्ध शानदार कैच भागते हुए पकड़ा था । जहाँ आज का यह कैच कैच ऑफ़ थे मैच है ।
कोलकाता की बल्लेबाज़ी
Innings Break!
Brilliant bowling effort from #RCB as #KKR are bowled out for 128 in 18.5 overs.
Hasaranga (4/20), Harshal (2/11)
Scorecard – https://t.co/BVieVfFKPu #RCBvKKR #TATAIPL pic.twitter.com/A22NVk04bW
— IndianPremierLeague (@IPL) March 30, 2022
केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर (13), सुनील नरेन (12) और शेल्डन जैक्सन (0) रन पर आउट हुए । सलामी बल्लेबाज़ वेंकटेश ने 14 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए। रहाणे भी अधिक देर मैदान पर नहीं टिक पाए जहाँ उन्होंने 9 रन की पारी खेली ।मोहम्मद सिराज ने लिया रहाणे को आउट किया । कोलकाता की ओर से रसेल ने 25 रन की पारी खेली । उमेश यादव ने अंत में 18 रन बनाये ।
बैंगलोर की गेंदबाज़ी
वानिंदु हसरंगा ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 4 विकेट 20 रन देकर हासिल किये । उन्होंने कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर (13), सुनील नरेन (12), शेल्डन जैक्सन (0) और टिम साउथी (1) को चलता किया । सिराज ने 1 विकेट, वहीँ दीप ने 45 रन देकर 3 विकेट तथा हर्षल ने 11 रन देकर 2 विकेट हासिल किया ।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:
RCB: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहबाज अहमद, वानिन्दु हसरंगा, डेविड विली, हर्षल पटेल, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।
KKR: अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सैम बिलिंग्स, शेल्डन जैक्सन (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, टिम साउथी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।







