CSK vs KKR: उद्घाटन मैच में ये हो सकती है चेन्नई और कोलकाता की संभावित XI, देखें कब कहां कैसे देख सकते हैं मैच

0
98
views
CSK vs KKR: This can be the possible XI of Chennai and Kolkata in the opening match, see when and where to watch the match
PC:Twitter

आईपीएल 2022 का 15वा सीजन का उद्घाटन मैच आज चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में वानखेडे स्टेडियम में खेला जाएगा । जहाँ  हाई वोल्टेज मैच की प्रतीक्षा क्रिकेट प्रेमी लंबे समय से कर रहे थे। वहीं अब इंतजार खत्म हो चुका है कुछ ही घंटों में चेन्नई और कोलकाता के बीच मैच शुरू होगा ।जहां सीएसके इस बार अपने नए कप्तान जडेजा की अगुवाई में खेलेगा तो वहीं कोलकाता अपने नए कप्तान श्रेयस अय्यर के अगुवाई में खेलता नजर आएगा ।आगे बात करते हैं दोनों टीमों के खतरनाक संभावित एकादश की और जानते हैं कब कहां कैसे देखा जा सकता है या मैच।

चेन्नई सुपर किंग्स के संभावित एकादश

चार बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग के संभावित एकादश की बात की जाए ऋतुराज गायकवाड, डेवोन कॉन्वे, रोबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू,  एमएस धोनी, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, तुषार देशपांडे, क्रिस जोर्डन, एडम मिल्ने

कोलकाता नाइट राइडर्स के संभावित एकादश possible XI of KKR

वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, नितीश राणा, श्रेयस अय्यर, सैम बिलिंग्स, आंद्रे रसेल, टिम साउथी, सुनील नरेन, शिवम मावी, वरूण चक्रवर्ती, उमेश यादव,

हेड टू हेड आंकड़े

चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच में आईपीएल के मुकाबले की बात की जाए तो चेन्नई सुपर किंग्स 17 बार कोलकाता को हराने में कामयाबी हासिल किए ।वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स केवल 8 बार चेन्नई को मात देने में कामयाब रहे, वहीं एक मुकाबला का नतीजा नहीं निकला है ।आंकड़ों के लिहाज से बात की जाए तो चेन्नई सुपर किंग का पलड़ा भारी है।

जाने कब कहां कैसे देख सकते हैं मैच

कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग के बीच उद्घाटन मुकाबला 26 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा भारतीय समय अनुसार दो 7:00 बजे होगा वही पहली गेंद 7:30 बजे की जाएगी।

कैसे देख सकते हैं मैच

गौरतलब है कि आईपीएल सीजन 15 का प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है।  मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

दोनों कप्तानों के बीच होगी भिड़ंत

गौरतलब है कि सीजन 15 अपने आप में अलग होने वाला है जहां चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई रविंद्र जडेजा के हाथों में होगी वही कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान हरफनमौला प्लेयर दोनों टीमों के कप्तान में से पहली बार कौन जीता है जहां एक और अनुभव है तो दूसरी ओर तेजतर्रार दिमाग।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here