पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच में तीसरे और निर्णायक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 115 रनों से रौंद दिया है ।जहां इस जीत के बाद मेहमान टीम ने 1-0 से श्रृंखला पर भी कब्जा किया। इस जीत के बाद भारतीय टीम को फायदा मिला है। जहां अब भारतीय टीम ICC टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तान को पछाड़ तीसरे पायदान पर आ चुकी है।
पाकिस्तान को जीत के लिए आखिरी दिन चाहिए से 278 रन
Pat Cummins puts an end to Pakistan’s innings to wrap up a special series win for Australia#AUSvPAK
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) March 25, 2022
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आखिरी दिन का मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर आ गया था। जहां आखरी दिन पाकिस्तान को जीत के लिए 278 रनों की दरकार थी। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम को 10 विकेट जीत के लिए चाहिए थे ।अटकलों का बाजार भी गर्म था, जहां कमिंग्स के फैसले पर भी सवाल उठाए जा रहे थे कि कमिंग्स ने बहुत पहले पारे की घोषणा का ऐलान कर दिया।
वहीं अंत में ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान पर भारी पड़ी ।जहां निर्णायक मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने लंच के उपरांत पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर दबदबा बनाना शुरू किया, जहां 55 रन के स्कोर पर बाबर आजम के आउट होने पर ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी यूनिट ने शानदार ढंग से चक्रव्यू रचना कर पाकिस्तान की टीम को फसाया और निर्णायक मैच को 115 रनों से जीत कर 10 से टेस्ट सीरीज पर कब्जा किया।
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल
ऑस्ट्रेलिया की टीम 72 अंकों के साथ टॉपर बनी हुई है ।वहीं दूसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका की टीम है । साथ तीसरे पायदान पर अब भारतीय टीम आ चुकी है, जहां भारतीय टीम के 77 अंक हैं। वहीं पाकिस्तान टीम चौथे पायदान पर 44 अंकों के साथ है। श्रीलंका की टीम पांचवें पायदान पर 24 अंकों के साथ है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम 28 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। सातवें पायदान पर बांग्लादेश वही सातवें पायदान पर वेस्टइंडीज और आखरी पायदान पर में इंग्लैंड की टीम है।







