लाखों दिलों की धड़कन और सीएसके की जान माने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी को अचानक छोड़ दिया है। इस फैसले से क्रिकेट जगत में हड़कंप मची हुई है ।जहां क्रिकेट फैंस बड़े भावुक रिएक्शन सोशल मीडिया पर जाहिर कर रहे हैं ।हालांकि कुछ लोग धोनी के फैसले को बिल्कुल सही करार दे रहे हैं। वहीं कुछ लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं।
गौरतलब है कि आईपीएल सीजन 2022 के चंद दिनों पहले ही इस बड़े फैसले ने क्रिकेट जगत को चौंका दिया है। वही आपको बता दें कि सीएसके के अब नए कप्तान रविंद्र जडेजा होंगे। आगे बात करते हैं कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों तथा आईपीएल में बतौर कप्तान धोनी का प्रदर्शन कैसा रहा है।
हालांकि इसमें कोई संशय नहीं है कि धोनी बतौर प्लेयर और बतौर कप्तान दोनों में ही शानदार खेल का प्रदर्शन करते हैं और अपनी कुशलता से कई मैचों को अकेले दम पर जिताया है।
बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का वनडे में रिकॉर्ड
गौरतलब है कि बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे में कुल 200 मैच में कप्तानी करते हुए 110 मैचों में जीत दर्ज की है ।वही 74 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है ।वहीं 5 मैच ड्रॉ रहे हैं तथा एक 11 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है।
बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का टी20 क्रिकेट में आंकड़ा
बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कुल 72 टी20 मैचों में 41 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीँ 28 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच ड्रॉ रहा था दो मैच बेनतीजा घोषित हुआ है।
बतौर कप्तान मैचिंग धोनी के टेस्ट क्रिकेट के आंकड़े
बदर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी ने कुल 60 मैचों में कप्तानी करते हुए 27 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं 18 टेस्ट मैच हारे हैं तथा 15 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं।
आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी के बतौर कप्तान आंकड़े
आईपीएल की बात की जाए तो महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2010 साल 2011 साल 2018 तथा साल 2021 में चेन्नई सुपर किंग को जीत दर्ज करवाई है।
अंतरराष्ट्रीय कैरियर में बतौर कप्तान धोनी के आंकड़े
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में बतौर कप्तान धोनी के आंकड़े बेहद शानदार एवं खास है। तीनों फॉर्मेट को मिला दिया जाए तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में धोनी ने कुल 332 मैचों में बतौर कप्तान भूमिका निभाई है। जिसमें 178 मैचों में जीत हासिल हुई है तथा 120 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है, कुल 13 में नतीजे घोषित हुई है।
आपके अनुसार क्या धोनी का निर्णय कितना सही है? दें अपनी राय







