मुजीब के छोड़े गए मैक्सवेल के कैच जिसने बदल दिया जीत और हार का समीकरण । जी हाँ अफगानिस्तान की टीम वानखेड़े स्टेडियम पर इतिहास रचने के बेहद करीब था जहाँ 91 रन पर 7 विकेट ऑस्ट्रेलिया के गिर चुके थे और अफगानिस्तान की टीम सेमीफइनल की रेस में बनी हुई थी वहीँ ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगने की वाला था की मुजीब के एक कैच ने पुरे समीकरण और फैंस के दिलो को तोड़ दिया । अफगानिस्तान द्वारा दिए गए 292 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैक्सवेल ने अकेले ही नाबाद 201 रनों की पारी खेली जहाँ उनके मैच जिताऊ पारी से ऑस्ट्रेलिया की टीम वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है ।
मैच का लेखा जोखा
विश्व कप 2023 के 39वें मैच में पहले बैटिंग करते हुए अफगांसितां की टीम ने इब्राहिम के शतकीय पारी की बदौलत 291 रन बनाए. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट गंवाकर मैच को फ़िल्मी अंदाज़ में जीत लिया. एक समय ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 18.3 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान के साथ 91 रन बनाए थे. उसकी आधी से ज्यादा टीम पवेलियन लौट गई थी. मैक्सवेल ने 128 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 201 रन बनाए. उन्होंने इस पारी के दौरान 21 चौके और 10 छक्के लगाए जहाँ मुजीब के ही ओवर में 3 छक्के और एक चौका ठोक कर मैच ऑस्ट्रेलिया के नाम कर दिया है ।
मुजीब से छूटा कैच

मुजीब ने नूर के पारी की 22 वे ओवर की चौथी गेंद पर फाइन लेग की दिशा में बेहद आसान सा कैच मैक्सवेल का छोड़ा और उसके बाद मैक्सवेल प्रोएक्टिव हो गए और तूफानी बल्लेबाज़ी करने लगे जहाँ उन्होंने तूफान मचा दिया । जहाँ अगर वह कैच लिया जाता तो ऑस्ट्रेलिया की टीम समंभवतः जल्दी धराशाही हो जाते । लें कुदरत को कुछ और मंजूर था ।
वीडियो
MuJeeb more depressed this morning then Optus Head of Cyber Security pic.twitter.com/uIgTrMZZJG
— Peter George (@peter75492330) November 8, 2023







