वीडियो: 146 साल के क्रिकेट इतिहास में हुआ पहली बार हुआ ऐसा , शाकिब- शान्तो ने किया खेल भावना का मजाक! मैथ्यूज हुए TIME-OUT के शिकार

0
96
views
जब शनाका नॉन-स्ट्राइकर पर रन आउट हुए तो कप्तान रोहित शर्मा ने इसे वापस ले लिया क्योंकि शनाका उस शतक के हकदार थे।
PC: DISNEY+HOTSTAR

क्रिकेट के 146 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि एंजेलो मैथ्यूज को टाइम आउट दिया गया, जहाँ शाकिब और शान्तो की जुगलबंदी ने दिया इसे अंजाम ।

टाइम आउट के कारण एंजेलो मैथ्यूज को आउट दे दिया गया है। शाकिब की अपील पर अंपायर ने एंजेलो मैथ्यूज को आउट कर दिया।

नियम यह है कि आउट या रिटायर हर्ट के बाद अगले खिलाड़ी को 2 मिनट में गेंद का सामना करना होगा। अन्यथा, उसे आउट करार किया जायेगा इसका फायदा  शाकिब ने उठा लिया । हालाकिं बड़े स्क्रीन पर साफ दिखा की मैदान के अंदर हेलमेट का स्ट्राइप टाइट करने के समय ये हेलमेट का स्ट्रिप टुटा लेकिन मैथ्यूज के बोलने के बाद भी शाकिब ने अपील वापिस नहीं ली ।

जहाँ श्रीलंका के कप्तान , कोच सभी बड़े नाराज़ दिखाई दिए वहीँ शाकिब और शान्तो हस्ते नज़र आये ।

वहीँ अगर आपको याद हो तो जब शनाका नॉन-स्ट्राइकर पर रन आउट हुए तो कप्तान रोहित शर्मा ने इसे वापस ले लिया क्योंकि शनाका उस शतक के हकदार थे। ये है फर्क ।

वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here