वीडियो: मोहम्मद सिराज ने जैसे ही सूर्यकुमार को खिलाया ये वैसे गेंद को करवाया सूर्या ने सूर्यनमस्कार

0
933
views
As soon as Mohammed Siraj fed the ball to Suryakumar, Surya made him do Surya Namaskar.

मोहम्मद सिराज को क्रिकेट से अलग रखना बेहद मुश्किल है। ऐसा ही दिखा मोहाली के मैदान पर जहां भारतीय बल्लेबाज़ी के समय सूर्यकुमार और लोकेश राहुल को पानी पिलाते मोहम्मद सिराज नजर आए। जहां 44 वें ओवर में हुए ड्रिंक्स ब्रेक में सिराज ने सूर्यकुमार को ऐसा कुछ खिलाया की सूर्यकुमार ने सीधा अपना गियर बदल दिया ।

भारतीय टीम के लिए अच्छी बात यह रही की सूर्यकुमार फार्म में दिखाई दिए और साल भर के बाद अपना वंडे अर्धशतक ठोका। जहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार 3 बार शून्य पर आउट होने के बाद सूर्यकुमार ने जबरदस्त वापसी की और रोहित और द्रविड के चयन को भी सही ठहराया। वहीं सूर्यकुमार का अकारामक अंदाज़ में दिखाई दिए।

परीक्षा में पास हुए सूर्यकुमार

छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार ने 49 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन की पारी खेली। जहां उन्होंने अच्छा समय मैदान पर बिताया और कोई भी स्वीप शॉट नहीं खेला जहां उन्होंने विकेट के सीध में बल्लेबाजी की और रन बटोरे। हालाकि मलाल यह रहा की वे मैच को फिनिश नहीं करवा पाए और एबट की गेंद पर आउट हुए।

44 वें ओवर के खत्म होने पर सिराज ने खिलाया सूर्यकुमार को एनर्जी बार

44 वें ओवर के खत्म होने पर मोहम्मद सिराज ड्रिंक्स के साथ मैदान पर आए जहां इसके बाद सिराज ने सूर्यकुमार को एनर्जी बार खिलाया, जब सिराज ने सूर्यकुमार को एनर्जी बार खिलाया तब सूर्या 35 रन पर थे इसके ठीक बाद सूर्यकुमार ने रैंप शॉट खेल छक्का ठोका वहीं इसके ठीक बाद चौका लगाया और अपना 50 रन पूरा किया। जहां सिराज के एनर्जी बार ने अपना काम कर दिया।

वीडियो

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here