पाकिस्तान और श्रीलंका (Pakistan vs Sri Lanka) के बीच हुए फाइनल की रेस के लिए काटे की टक्कर कोलोंबो में देखने मिली । जहाँ रोमांच से भरपूर इस मैच का निर्णय आखिरी गेंद पर आया , जहाँ श्रीलंका को आखिरी 1 गेंद पर 2 रन की दरकार थी और जमान खान के हाथ में गेंद और चैरिथ असलंका बल्लेबाज़ी पर थे । हालाकिं रन तेज गति से भागने के चक्कर में नॉन स्ट्राइक एन्ड पर खड़े पथिराना जमान की गेंद डालने से पहले ही क्रिच छोड़ आगे निकल चुके थे , वहीँ बाबर आज़म ने जमान को इशारा भी किया लेकिन जमान समझ नहीं पाए । अगर जमान रन आउट कर देते तो मच पलट सकता था । जहाँ सारा दवाब श्रीलंका की तरफ शिफ्ट हो चूका था ।
मैच का लेखा जोखा
श्रीलंका ने पाकिस्तान को सुपर-4 मुकाबले में 2 विकेट से मात देने के साथ फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. जहँ अब श्रीलंका का सामना भारत के साथ 17 सितम्बर को होगा । इससे पहले आज भारत और बांग्लादेश के बीच मैच केला जायेगा । टॉस जीत कर पाकिस्तान ने बल्लेबाज़ी की , जहाँ बारिस से बाधित मैच को 42 ओवर का किया गया । रिजवान की 86 रन की पारी की बदौलत पाकिस्तान ने 252 रन बनाये । जीत के लिए 253रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने मैच की आखिरी गेंद पर 2 रन बनाकर मैच को 2 विकेट से अपने नाम कर फाइनल में जगह पक्की कर ली ।
मेंडिस का धमाल
श्रीलंका की तरफ से कुसल मेंडिस ने सर्वाधिक 91 और चरिथ असलंका ने 49 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए टीम की जीत में बड़ा रोल अदा किया ।
मोहम्मद रिजवान और इफ्तिखार अहमद की तूफानी बल्लेबाज़ी
एक समय 130 रन पर पाकिस्तान के 5 विकेट गिर चुके थे । वहीँ मोहम्मद रिजवान ने इफ्तिखार अहमद के साथ मिलकर पारी को संभाला और दोनों के बीच 108 रनों की बेहद कड़क साझेदारी ने पाकिस्तान को मजबूत स्तिथि में लाते हुए 250 का आंकड़ा पार करवाने में अहम् भूमिका अदा की ।
आखिरी ओवर का रोमांच

इस मुकाबले में श्रीलंका की टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 8 रन बनाने थे, जहाँ बाबर ने गेंद जमान को थमाई । जहाँ मैच में मजा तब बढ़ा जब असलंका और प्रमोद ने पहले 3 गेंदों में सिर्फ 2 रन बनाये . वहीं चौथी गेंद पर श्रीलंका ने अपना 8वां विकेट प्रमोद के रूप में गंवा दिया. अब आखिरी 2 गेंदों में श्रीलंका को जीत के लिए 6 रन बनाने थे. पांचवीं गेंद पर असलंका ने चौका लगाया जहाँ गेंद स्लिप में निकली और आखिरी गेंद पर लेग साइड जहाँ कोई फील्डर नहीं था वहां 2 रन लेने के साथ टीम को जीत दिलाने के साथ फाइनल में पहुंचा दिया.
वीडियो
Sri Lanka Winning Moment 🇱🇰🏏
Sri Lanka 🇱🇰🏏now reached 11 Asia Cup Finals, more than either India or Pakistan.
Congratulations @OfficialSLC 🇱🇰🙏#LKA #SriLanka #PAKvSL #AsiaCup #AsiaCup2023 #SLvPAK pic.twitter.com/YVVehScM7p
— Sri Lanka Tweet 🇱🇰 (@SriLankaTweet) September 14, 2023







