बीती रात एशिया कप 2023 का सबसे रोमांचक मुकाबला लाहौर में खेला गया , जहां अफगानिस्तान ने लगभाग जीत हुआ मुकाबला अपनी डाटा एनालिस्ट की वजह से गवा दी ,श्रीलंका ने एशिया कप के आखिरी लीग मुकाबले को 2 रनों से जीतकर सुपर-4 में प्रवेश कर लिया है। जहाँ टीम को पूरा समीकरण समझ आता इससे पहले ही अफगानिस्तान इस मुकाबले को हार बैठी । उन्हें यह भी नहीं पता था कि अगर उनके बल्लेबाज 37.1 के बाद भी छक्के लगाएंगे तो भी वे क्वालीफाई करेंगे।
पहले मुजीब चौके के चक्कर में कैच आउट हुए वहीँ फारूकी ने 2 सबसे अहम गेंदें रोके और फिर एलबीडबल्यू आउट हो बैठे । अगर अफगानिस्तान 291 रन बनके स्कोर को बराबर कर लेता और छक्का लगाकर अपना कुल स्कोर 297 तक ले जाता तो उसे 38.1 ओवर तक भी अफगानिस्तान मैच जीत सकता था लेकिन ऐसा लगता है कि उन्हें इस तथ्य की जानकारी नहीं थी!
नबी की रिकॉर्ड पारी गई बेकार
मोहमद नबी श्रीलंका के खिलाफ सर पर कफ़न बांधकर आये थे जहाँ आर या पार के मुकाबले में एक छोर पर नबी ने कोहराम मचा दिया । जहाँ उन्होंने तूफानी ताबड़तोड़ 32 गेंद में 65 रन ठोके जिसमें उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के ठोक दिए । जहाँ नबी ने अफगानिस्तान की तरफ से तबसे तेज अर्धशतक ठोकने का रिकॉर्ड अपने नाम किया । हालाकिं 26.3 ओवर में नबी आउट हुए जहाँ अफगानिस्तान का स्कोर 201 हो गया था इसके बाद जन्नत ने 22 और जदरान ने 23 रन की पारी खेली और अफगानिस्तान को मैच में बनाये रखा ।
रशीद खान की पारी गई बेकार
रशीद खान ने जबर्दस्त संघर्ष दिया और 16 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 27 रन की नाबाद पारी खेली और 37 वे ओवर में 3 चौके ठोके , हालाकिं अफगानिस्तान की टीम को सुपर 4 में प्रवेश के लिए 37.1 ओवर में 291 रन बनाने थे वहीँ 1 गेंद पर 3 रन की जरूरत थी जहाँ मुजीब अपना विकेट गवा बैठे , वहीँ अफगानिस्तान के पास तब भी मौका था जहाँ रशीद खान को स्ट्राइक देकर अगर अफगान टीम एक छक्का लगा देती तो मैच अफगानिस्तान के p[aksh में होता । लेकिन मुजीब के आउट होने बाद फारुखी 2 गेंद डॉट खेल बैठे वहीँ तीसरी गेंद पर वे एलबीडबल्यू आउट हुए और अफगानिस्तान बाहर हुई ।
वीडियो
The reason why i am feeling bad on Afganistan’s loss is bcoz they could have easily won this match without even caring about super 4 ,yet they tried their best to win within 37.1 overs .Everyone except Mujeeb and Farooqi played selflessly. They deserved to win.💔#AFGvSL pic.twitter.com/w3c4Chp9p0
— N (@metanoiaaa1) September 5, 2023







