BAN vs AFG: मेंहदी हसन एक झटके में बने लखपति, 112 रन की पारी खेल जीते ये 2 अवार्ड, बांग्लादेश सुपर 4 की रेस में बरकरार

0
509
views
BAN vs AFG: Mehndi Hasan became a millionaire in one stroke, won these 2 awards after playing an inning of 112 runs, Bangladesh remains in the race for Super 4
PC: TWITTER

बांग्लादेश की टीम ने मेंहदी हसन के 112  और शंतो के 104 रनों की पारी के बाद गेंदबाजी में तस्कीन के 4 विकेट की बदौलत बांग्लादेश की टीम ने अफगानिस्तान की टीम को 89 रनों से हराने में कामयाबी हासिल कर ली है। लिहाजा इस जीत के बाद बांग्लादेश की टीम अभी भी सुपर 4 की रेस का हिस्सा हैं। वहीं एशिया कप 2023 के चौके मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 334 रन 5 विकेट पर बनाए जिसके पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 245 रनों पर सिमट गई।  वहीं इस मैच में मेंहदी हसन को 2 बड़े अवार्ड से नवाजा गया। आगे खबर विस्तार से।

मेहंदी हसन की तूफानी पारी

BAN vs AFG: Mehndi Hasan became a millionaire in one stroke, won these 2 awards after playing an inning of 112 runs, Bangladesh remains in the race for Super 4
PC: TWITTER

बांग्लादेश की ओर से सबसे बड़ी बदलवा की बात करें तो मेंहदी हसन को शाकिब ने अपनी की भूमिका दी। जहां उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 112 रन बनाए। जहां 94 का स्ट्राइक रेट रहा। वहीं मैच में सर्वाधिक 3 छक्का ठोकने का भी गौरव प्राप्त किया। 63 रन पर दो विकेट खो चुकी बांग्लादेश की टीम को मेंहदी हसन और शांतो के बीच जबरदस्त 194 रनों की साझेदारी हुई।

साझेदारी के बदौलत बांग्लादेश की टीम ने 334 रन का लक्ष्य दिया।अफगानिस्तान की तरफ से मुजीब उर रहमान और गुलबदीन नईब ने एक-एक सफलता हाथ लगी । बांग्लादेश के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए।  लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 44.3 ओवर में 245 रन पर सिमट गई। अफगानिस्तान की तरफ से इब्राहिम जादरान ने 75 और कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी ने 51 रन बनाए। वहीँ रशीद ने भी बल्ले से दम दिखाया और 15 गेंद में 24 रन ठोके । बांग्लादेश  की ओर से तस्कीन ने सर्वाधिक 4 सफलता अर्जित की ।

मोस्ट sixes ऑफ द मैच

मेहंदी हसन ने मैच के दौरान 3 जबरदस्त ठोके जिसके लिए उन्हें 3000 डॉलर की राशि दी गई।

प्लेअर ऑफ द मैच

मेहंदी हसन को प्लेयर ऑफ़ द मैच के खिताब से नवाजा गाय। जहां मेहंदी हसन ने 119 गेंद का सामना करते हुए 7चौक और तीन छक्के के मदद से 112 रनों की पारी खेली और एक विकेट भी हासिल किया। जिसके लिए मेहंदी हसन को 5000 डॉलर की राशि से नवाज़ गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here