एशिया कप 2023 में भारत के स्विंग किंग कहे जाने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar, )का नाम चयनित ना होना अपने आप में चौकाने वाला है। जहां भुवनेश्वर कुमार ने जियो उत्तरप्रदेश टी 20 लिग में जबरदस्त प्रदर्शन कर सनसनी मचा दी है। मानों एशिया कप 2023 में ना चयनित होने पर उनकी गेंद की धार और पैनी होती नजर आ रही है। जहां जिओ उत्तरप्रदेश टी 20 लिग के उद्घाटन मैच में ही भुवनेश्वर कुमार ने तूफानी प्रदर्शन कर महज 16 रन देकर 2 विकेट ले डाले। जहां उन्होंने अपने जबरदस्त स्विंग गेंदबाजी से कोहराम मचा कर रख दिया। जहां उनके प्रदर्शन के दम पर नोएडा सुपर किंग ने कानपुर सुपर स्टार को 16 रन से रौंद दिया।
मैच का लेखा जोखा
उत्तर प्रदेश t20 लीग 2023 का पहला मुकाबला नोएडा सुपर किंग्स और कानपुर सुपरस्टार के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला गया जहां रोमांच से भरपूर इस मुकाबले को भुवनेश्वर कुमार की टीम नोएडा सुपर किंग्स ने 16 रनों से जीत लिया, जहां अनुभवी भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर में 16 रन देकर दो सफलताएं अर्जित कर मैच का रुख मोड़ दिया ।
नोएडा सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी नोएडा सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाएं ,जीत के लिए 170 रनों का पीछा करने उतरी कानपुर सुपरस्टार की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 153 हीं बन पाई।
सम्राट सिंह की तूफानी पारी
नितीश राणा की कप्तानी में बल्लेबाजी करने उतरी नोएडा सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज सम्राट सिंह ने 58 गेंद का सामना करते हुए 10 चौके और चार चक्के की मदद से 91 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम का स्कोर 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 169 रन पहुंचा। जिसके जवाब में कानपुर सुपरस्टार की टीम 153 रन 8 विकेट पर बना पाई और नीतीश राणा की अगुवाई में नोएडा सुपरकिंग्स ने उद्घाटन मैच जीता ।
भुवनेश्वर कुमार ने दिखाया जलवा

भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। जहां नवें ओवर की आखरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार की रफ्तार से भरी स्विंग गेंद पर41 रन पर सेट हो चुके रिजवी को क्लीन बोल्ड हो गए। जब तब रिजवी अपना बल्ला गेंद की दिशा में लगा पाते इससे पहले उनका विकेट जमीन पर गिर चुका था।
वीडियो
Mera Naam Bhuvneshwar Kumar – Bhule toh nahi?!
.
.#UPT20 #AdFreeOnFanCode #UttarPradeshT20 @BhuviOfficial pic.twitter.com/0yfi9EccAp— FanCode (@FanCode) August 31, 2023







