एक बार फिर से यूसुफ पठान (YUSUF PATHAN)ने अपनी तुफानी 26 गेंद पर 80 रनों की नाबाद पारी खाकर यह साबित कर दिया की शेर शिकार करना छोड़ सकता है लेकिन शिकार कैसे किसी जाता है वह भूलता नहीं।कुछ ऐसा ही दिखा जिम्बाब्वे एफ्रो टी 20 लिग में जहां क्वालीफायर 1 के मुकाबले में यूसुफ पठान ने 307 ले स्ट्राइक रेट से 9 छक्के और 4 चौके ठोकर तहलका मचा दिया। जहां उन्होंने केवल आखिरी ओवर में लगातार 4 गेंद पर 2 छक्का और 2 चौका ठोकर क्वालीफायर 1 मैच में जोबुर्घ बफ्लोज की टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी। जिसे देखकर भाई इरफान पठान ने मैच के बाद उन्हें गले लगा लिया। जहां केवल एक नाम हर ओर सुनाई पड़ रहा था और वह नाम यूसुफ पठान का था।
मोहम्मद आमिर की कुटाई
यहीं नहीं उन्होंने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर की कुटाई कर डाली जहाँ उन्होंने मुहम्मद आमिर की एक ओवर में 3 छक्के के साथ एक चौका ठोक डाला
मैच का लेखा जोखा

यूसुफ पठान की टीम जोबुर्ग (Durban Qalandars vs Joburg Buffaloes, Qualifier 1) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। जहां पहले बल्लेबाज़ी करते हुए डरबन कलंदर ने 10 ओवर में 4 विकेट पर 140 रन ठोक डाले। जहां पाकिस्तान के आसिफ अली ने 12 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाए वहीं निक ने 9 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाए।
जीत के लिए 141 रनों का पीछा करने उतरी यूसुफ पठान की टीम ने 5 ओवर में अपने 4 विकेट 51 रन पर गवा दिए जहां इसके बाद भारत के शान यूसुफ पठान ने बल्ले के साथ मैदान पर उतरे। जहां आने के साथ उन्होंने चौके और छक्के की बारिश करने लगे। अचानक से डरबन की टीम में अफरातफरी मचने लगी। जहां 10 वें ओवर की पांचवी गेंद पर चौका लगाकर यूसुफ पठान ने इस मैच को जोबर्ग टीम के नाम कर दिया। जिसके बाद पूरी टीम ने उनकी इस तूफानी प्रदर्शन की प्रसंशा की।
यूसुफ पठान ने खेले 307 के स्ट्राइक रेट से पारी
युसिफ पठान (YUSUF PATHAN)ने यह साबित कर दिया अभी अभी उनमें काफी क्रिकेट शेष है। जहां अपने ताबड़तोड़ प्रदर्शन ने उन्होंने अकेले ही दम पर 140 के विशालकाय लक्ष्य को बौना साबित कर दिया। जहां उन्होंने केवल 26 गेंद का सामने करते हुए 4 चौके और 9 छक्के की मदद से करिश्माई बल्लेबाजी कर क्वालीफायर 1 में अमिट छाप छोड़ टीम को जीत दिलाई। जिसके बाद उनके भाई इरफान ने उन्हें गले से लगा लिया।
वीडियो
YUSUF PATHAN On Fire 🔥🔥
He score 82* runs from just 26 balls including 4 fours & 9 sixes when Joburg needed 126 from 46 balls.
M Amir Ko Laped diya 1 Hi Over me 🤣🤣#YusufPathan #ZimAfroT10 #Amir pic.twitter.com/2z8Bulu9Ex
— Cricket SuperFans (@cricketrafi) July 28, 2023







