वीडियो: शार्दुल ठाकुर की रॉकेट रफ्तार गेंद ने उड़ाई ब्रैंडन किंग की विकेट की धज्जियां, घुटनों पर गिर कर हुए आउट

0
511
views
Shardul Thakur's rocket speed ball blew away Brandon King's wicket, fell on his knees and got out
PC: TWITTER

बारबाडोस के किंग्सटन ओवल मैदान पर भारत और वेस्टइंडीज (West Indies vs India, 1st ODI) के बीच द्विपक्षीय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का पहला मुकाबला खेला जा रहा है।  इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया वह खबर लिखे जाने तक वेस्टइंडीज की टीम की हवा टाइट भारत के गेंदबाजों ने कर दिया 18 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर वेस्टइंडीज की टीम 97 रन बना चुकी है।

वहीं रविंद्र जडेजा ने खबर लिखे जाने तक तीन विकेट, शार्दुल ठाकुर, मुकेश कुमार, हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट हासिल कर लिया है। मुकाबले में भारतीय टीम को तीसरी सफलता दिलाने वाले प्लेयर शार्दुल ठाकुर है जिनकी रॉकेट रफ्तार गेंद के सामने किन ने भी अपने घुटने टेक दिए।

वेस्टइंडीज की पारी लड़खड़ाई

हाल में ही विश्व कप 2023 के क्वालीफायर मैच में बुरी तरह हार झेलने वाली वेस्टइंडीज की टीम की हालत बस से बेहाल होती नजर आ रही है . भारत के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने 18 ओवर में 97 रन पर अपने 6 बहुमूल्य विकेट खो दिए हैं ।जहां किंग  17 रन मायर्स 2 रन , एलिक अथानाज़े  22 रन , हेटमायर 11 रन, रोवमैन पॉवेल 0 रन , रोमारियो शेफर्ड 0 रन पर आउट हो चुके हैं। ताश के पत्तों की तरह वेस्टइंडीज के बल्लेबाज पैवेलियन का रास्ता नाप चुके हैं। जहां भारतीय गेंदबाजी ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की रनों की घेराबंदी कर दी है।

शार्दुल ठाकुर ने जमाया रंग

Shardul Thakur's rocket speed ball blew away Brandon King's wicket, fell on his knees and got out
PC: TWITTER

शार्दुल ठाकुर ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई। जहां नवें ओवर की तीसरी गेंद पर ब्रैंडन किंग को अपनी नक़ल गेंद पर घुटनों पर आने को मजबूर कर दिया। जहां गेंद पड़ने के बाद गेंद अंदर की ओर आई और सीधा विकेट में जा घुसी जहां किंग 23 गेंद में 3 चौके की मदद से 17 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। जब तक गेंद समझ पाते तब तक शार्दुल ठाकुर ने काम तमाम कर दिया था।




वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here