वीडियो: रोहित शर्मा ने काटा संजू सैमसन का पत्ता, चमकी इस प्लेयर की किस्मत, टॉस जीता, 6 गेंदबाज को दी जगह, देखें टीम की प्लेइंग XI

0
1036
views
Video: Rohit Sharma cut Sanju Samson's leaf, this player's luck shone, won the toss, gave place to 6 bowlers, see the team's playing XI
PC: BCCI

भारत और वेस्टइंडीज West Indies vs India, 1st ODI के बीच द्विपक्षीय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय तीन मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला बारबाडोस के मैदान पर शुरू हो चुका है। जहां इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया है। वहीं इस मुकाबले में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने मोहम्मद सिराज के गैरमौजूदगी में मुकेश कुमार को डेब्यू करवाया है। वहीं आपको बता दें की संजू सैमसन को भी टीम में जगह नहीं दी गई है जो की अपने आप में बड़ा सवाल खड़े करता है। जहां इन मुकाबलों से ही वर्ल्ड कप वंडे के लिए टीम का चुनाव किया जाएगा।

टॉस जीत रोहित शर्मा ने कही ये बात

रोहित शर्मा विश्व कप को देखते हुए कई बड़े एक्सपेरिमेंट करते नजर आ रहे हैं। जहां आपको बता दें की 6 गेंदबाज के साथ टीम इंडिया उतरी है इसकी कारण से रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के साथ गेंदबाजी करने की ठानी। जहां हर प्रश्न के उत्तर वर्ल्ड कप से पहले खोजने की चाहत लिए रोहित शर्मा ने यह कदम उठाया। रोहित शर्मा ने कहा कि वे एक साफ दिमाग और प्लान के साथ वर्ल्ड कप में उतरना चाहते हैं। जहां उन्होंने साफ किया कि अलग अलग प्लेयर को आजमाना ठीक है लेकिन परिणाम पर भी नजर बनाए रखने की दरकार हैं।

संजू सैमसन को नहीं मिला मौका

संजू सैमसन की जगह रोहित शर्मा ने ईशान किशन पर दाव खेला है। जहां केवल 3 मुकाबले में एक मुकाबले में से संजू का पत्ता कट गया है। वहीं देखना दिलचस्प होगा की आने वाले मैच में वे केवल शो पीस बने रहते हैं या मैनेजमेंट उन्हें भी मौका देती है। हालांकि उनके प्लेइंग XI में ना होने से फैंस निराश जरूर होंगे।

हेड टू हेड

वंडे में दोनों टीम के बीच कुल 139 मैच खेले गए हैं जहां खेले गए 139 मैच में 70 मैच में भारती टीम ने जीत दर्ज की वही 63 मैच में वेस्टइंडीज ने जीत हासिल की है।

मुकेश कुमार की खुली किस्मत

पहले टेस्ट और अब  वंडे टीम में मुकेश कुमार डेब्यू करते नजर आ रहे हैं। जहां सिराज की गैरमौजूदगी में मुकेश कुमार के लिए बड़ा अवसर है अच्छा प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने का।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Video: Rohit Sharma cut Sanju Samson's leaf, this player's luck shone, won the toss, gave place to 6 bowlers, see the team's playing XI
PC: TWITTER

 

वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, एलिक अथानाज़े, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, यानिक कारिया, डोमिनिक ड्रेक्स, जेडेन सील्स, गुडाकेश मोती

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, मुकेश कुमार

वीडियो

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here