ईशान किशन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट कैरियर का पहला अर्धशतक छक्के के साथ पूरा कर खुद पर उठ रही सवालों को शांत कर दिया है। जहां ईशान किशन ने अपने बल्ले के रफ्तार से आलोचकों के मुझ पर ताला लगा दिया हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ(West Indies vs India, 2nd Test) क्वीन पार्क ओवल के मैदान पर ईशान किशन का बल्ला जमकर गरजा जहां ईशान किशन ने 34 गेंद पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 52 रन की पारी खेली और टेस्ट कैरियर का पहला और बेहद खास टेस्ट अर्धशतक टी 20 मोड़ में लगाया।
जीत के लिए भारत ने दिए 365 रन
वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेले जा रहे क्वींस पार्क ओवल के मैदान पर मुकाबले में भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाकर पारी घोषित कर दी ,जहां जीत के लिए वेस्टइंडीज की टीम को 365 रनों की दरकार है ।जहां खबर लिखे जाने तक वेस्टइंडीज की टीम को आखिरी और निर्णायक 289 रन की दरकार है . खबर लिखे जाने तक वेस्टइंडीज की टीम ने चौथे दिन के स्टंप तक 2 विकेट 70 रनों पर खो दिए हैं जहां चंद्रपाल 24 और ब्लैक वुड 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं । आउट होने वाले खिलाड़ी ब्रेथवेट रहे जिन्होंने 28 रन बनाया वही मैकेंजी 0 रन पर आउट हुए।
ईशान किशन की तूफानी पारी
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने चौथे नंबर पर उतरे इशान किशन ने 34 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और दो तूफानी छक्कों की मदद से 52 रन ठोके । जिसके बाद शुभ मंगल के साथ वे नाबाद मैदान से लौटे। वही विराट कोहली की जगह ईशान किशन मैदान पर उतरे जहां उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी का दर्शकों का मन मोह लिया। 153 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने तहलका मचा दिया ।
बनाये ये रिकॉर्ड

एक टेस्ट पारी में भारत के लिए उच्चतम एसआर
161.81 – कपिल बनाम इंग्लैंड (55 में से 89)
161.29 – पंत बनाम एसएल (31 में से 50)
158.33 – शार्दुल बनाम इंग्लैंड (36 में से 57)
152.94 – ईशान बनाम वेस्टइंडीज (34 में से 52)*
ईशान किशन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया:
•टी20I में – 28 गेंदें।
•वनडे में – 33 गेंदें।
•टेस्ट में – 33 गेंदें.
छक्के के साथ किया अर्धशतक पूरा
ईशान किशन (ISHAN किशन )ने पारी के 24 वें ओवर की पांचवी गेंद पर एक हाथ से रोच की गेंद पर छक्का ठोकर ऋषभ पंत की याद दिला दी वहीं कैरियर का एक बड़ा माइलस्टोन पार किया। जिसके बाद रोहित शर्मा ने। पारी घोषित कर गिल और ईशान को बुला लिया ।
वीडियो
Ishan Kishan reached his maiden Test half century with a six.
What a moment, just 33 balls! pic.twitter.com/qKgXA8bJ5X
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 23, 2023







