वीडियो: अश्विन की जादुई गेंद पर ब्रैथवेट हुए बोल्ड, 1.4 डिग्री गेंद घूम उड़ा ले गई विकेट, 235 गेंद खेलने के बाद आश्विन ने किया ब्रैथवेट का शिकार

0
320
views
Brathwaite bowled on Ashwin's magic ball, 1.4 degree ball took away the wicket, Ashwin hunted Brathwaite after playing 235 balls
PC: TWITTER

भारत और वेस्टइंडीज (West Indies vs India, 2nd Test) के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला का दूसरा और निर्णायक मुकाबला क्वींस पार्क ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है ।जहां तीसरे दिन के दूसरे सत्र में खबर लिखे जाने तक वेस्टइंडीज की टीम ने 3 विकेट 157 रनों पर खो दिया है ,जहां 235 गेंद खेलकर ब्रैथवेट  अश्विन का शिकार बने। कप्तान ब्रेथवेट(Kraigg Brathwaite) ने 75 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन आश्विन की जादुई गेंद पर चकमा खा बैठे। जहां गेंद घूमती हुई विकेट को ले उड़ी। जा तक ब्रेथवेट समझ पाते तब तक गिल्लियां स्टंप्स से जुदा हो चुकी थी और भारतीय टीम को अहम विकेट मिल चुका था। जहां स्पिनर किंग अश्विन ने भारत को जबरदस्त सफलता दिलाका एक बार फिर मैच में जान फूंक दी है।

मैच का लेखा जोखा

दूसरे टेस्ट मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।वही पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने विराट कोहली के 121 रनों की बदौलत 438 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे। जिसके जवाब में खबर लिखे जाने तक वेस्टइंडीज की टीम ने 3 विकेट पर 157 रन बना लिए  हैं।  जहां ब्लैक वुड और एलीक मैदान पर टिकट हुए हैं। वहीं तीन बल्लेबाजों को वेस्टइंडीज खो चुकी है। जिसमें ब्रेथवेट 75 रन, चंद्रपाल 33 और मैकेंजि 32 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। जहां जडेजा, मुकेश कुमार और अश्विन की एक एक सफलता मिली है।

अश्विन की जादुई गेंदबाजी

Brathwaite bowled on Ashwin's magic ball, 1.4 degree ball took away the wicket, Ashwin hunted Brathwaite after playing 235 balls
PC: TWITTER

कैरम बॉल के जादूगर अश्विन ने अपनी फिरकी में ब्रेथवेट को फसकार आउट किया। जहां 73 वें ओवर की चौथी गेंद को आश्विन ने हवा में फ्लाइट करवाया जहां गेंद पिच पर पड़ने के बाद 1.4 डिग्री घूमने के बाद ब्रेथवेट के डिफेंस को चकमा देती हुई सीधी स्टंप्स से जा लगी। जहां 5 चौके और एक छक्के के साथ 75 रन की पारी खेलने वाले वेस्टइंडीज के कप्तान ब्रेथवेट की पारी का अंत आश्विन ने अपनी शानदार फिरकी से किया। जहां अभी भी खबर लिखे जाने तक वेस्टइंडीज 265 रन से पीछे है।



वीडियो

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here