भारत और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 238 रनों से हराकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा किया. इस जीत के बाद भारतीय टीम आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप रैंकिंग में चौथे पायदान पर पहुंच चुकी है. वहीं जीत के नायक रहे ऋषभ पंत को मैच में 2 अवार्ड समेत कुल इनामी राशि ₹350000 मिली, आगे बात करते हैं विस्तार से।
CHAMPIONS #TeamIndia @Paytm #INDvSL pic.twitter.com/GhLlAl1H0W
— BCCI (@BCCI) March 14, 2022
भारत ने दूसरे टेस्ट में श्रीलंका को जीत के लिए 427 रन का विशाल स्कोर दिया था। जहां लक्ष्य पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम महज 208 रनों पर सिमट गई। इस तरह भारतीय टीम में दूसरे टेस्ट के तीसरे ही दिन 238 रनों से श्रीलंका को रौंद दिया है। जहां पहला मैच भारतीय टीम ने एक पारी और 222 रनों से जीता था। वहीं दूसरे मैच में जीत के नायक रहे। ऋषभ पंत जिन्होंने मैन ऑफ द सीरीज खिताब से नवाजा गया। जहां उन्होंने दोनों ही पारियों में शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
मैन ऑफ द सीरीज बने ऋषभ पंत
ऋषभ पंत को मैन ऑफ़ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। जहां ऋषभ पंत ने दोनों टेस्ट मैच की तीन पारियों में कुल 185 रन बनाए हैं ।जहां उनका औसत 63.5 का रहा। ऋषभ पंत ने दो अर्धशतकीय पारी खेली । जहां उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 96 रनों का रहा।वहीं उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले में 28 गेंदों पर 50 रन बनाकर कपिल देव के 40 वर्ष का पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे तेज अर्द्धशतकीय पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। बतौर मैन ऑफ द सीरीज ऋषभ पंत को ढाई लाख रुपए की नगद राशि इनाम स्वरूप दी गई।
dream11 गेम चेंजर ऑफ द मैच
ऋषभ पंत को dream11 गेम चेंजर ऑफ द मैच का उपाधि भी दिया गया जहां उन्होंने ताबड़तोड़ 50 रन महल 28 गेंदों पर पूरा किया था इसके लिए उन्हें ₹100000 की इनामी राशि दी गई। अगर दोनों इनामी राशि को जोड़ा जाए तो आखिरी मैच के उपरांत ऋषभ पंत को मैन ऑफ द सीरीज और dream11 गेम चेंजर ऑफ द अवार्ड के तहत कुल ₹3,50000 की इनामी राशि प्राप्त हुई।







