IND vs SL: रोहित शर्मा ने लगाया “जीत का पंच”, लगातर 15 घरेलू टेस्ट सीरीज जीतकर बनाया IND ने इतिहास, देखें लिस्ट

0
136
views
IND vs SL: Rohit Sharma hit the
PC:BCCI/Twitter

भारत और श्रीलंका को बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रहे डे नाइट टेस्ट मैच में 238 रन से रौंदकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा किया। वहीं बतौर कप्तान रोहित शर्मा की शानदार जीत रहे वही आपको बता दें कि भारतीय टीम ने पिंक बॉल टेस्ट में अपनी तीसरी जीत दर्ज की है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने इतिहास दर्ज करते हुए घरेलू मैदान पर लगातार 15 टेस्ट सीरीज जीतने का रिकॉर्ड भी कायम कर लिया है।

रोहित शर्मा का जीत का पंच

रोहित के स्थाई कप्‍तान बनने के उपरांत भारत ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज को 3-0 से , वहीँ  वेस्‍टइंडीज के विरुद्ध वनडे सीरीज में 3-0, वेस्‍टइंडीज के विरूद्ध टी20 सीरीज 3-0 से, श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज 3-0 से और श्रीलंका के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज 2-0 से जीती.

भारत घरेलू श्रृंखला में लगातार 15वीं टेस्ट सीरीज जीत

भरत ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में श्रीलंका को 238 रनों से हराने के साथ ही अपने नाम एक विशेष रिकॉर्ड बना लिया। जहां अब भारतीय टीम घरेलू मैदान पर लगातार 15 टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली टीम बन गई है। आपको बता दें कि इस सीरीज में जीत दर्ज करने के उपरांत भारतीय टीम टॉप पर पहुंच गई है ।

आंकड़ों की बात की जाए तो पिछले घरेलू टेस्ट सीरीज से ही भारतीय टीम विजय रथ पर सवार है। जहां साल 2012 से अब तक खेले गए कुल 15 टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम जीत चुकी है। वही आपको बता दें कि पिछले घरेलू टेस्ट श्रृंखला की बात की जाए तो साल 2012 में केवल इंग्लैंड से श्रृंखला हारी थी उसके उपरांत भारतीय टीम का विजय रथ पर सवार है।

ऑस्ट्रेलिया दूसरे पायदान पर

घरेलू टेस्ट श्रृंखला में जीत की बात की जाए तो दूसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम में ऑस्ट्रेलिया ने अब तक खेले गए कुल 10 लगातार टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज की है। घरेलू मैदान पर  सीरीज जीत करने की बात की जाए तो साल 1994 से लेकर साल 2000 तक तथा दूसरी बार साल 2004 से लेकर 2008 तक लगातार 10 टेस्ट सीरीज जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पास है।

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया की टीम 77.77% पॉइंट के साथ पहले पायदान पर है ।दूसरे स्थान पर पाकिस्तान 66.6% के साथ है। तीसरे पायदान पर साउथ अफ्रीका 60.00% के साथ है। चौथे पायदान पर इंडिया 58.33% के साथ है। पांचवें पायदान पर श्रीलंका 50% के साथ है ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here