भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत ने अपनी स्तिथि मजबूत कर ली है। जहां भारतीय टीम के सलामी जोड़ी रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल के अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारतीय टीम दूसरे दिन के लंच ब्रेक तक बिना किसी नुकसान के वेस्टइंडीज के बनाए गए 150 रनों के जवाब में 146 रन बना चुकी है । भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल 167 गेंदों पर 62 रन बनाकर मैदान पर टिके हुए वहीं उनका जबरदस्त साथ भारत के कप्तान रोहित शर्मा निभा रहे हैं जो कि 163 गेंदों पर 68 रन बनाकर मैदान पर टिके हुए हैं।
वहीं दूसरी ओर चिलचिलाती धूप में बल्लेबाजी कर रहे रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल को हर वाटर ब्रेक के समय गर्मी और धूप से राहत देने के लिए अक्षर पटेल को छाता लिए देखा गया जिसकी सरहना फैंस करते नजर आ रहे हैं। जहां रोहित के पानी पीते समय अक्षर पटेल छाता से उन्हे। छाव देते नजर आए।

रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल की अर्धशतकीय पारी
वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू मुकाबले में यशस्वी जयसवाल ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और अर्धशतक ठोका जहां बतौर ओपनर बल्लेबाज व भारत की ओर से ऐसा करने वाले आठवें बल्लेबाज भी बने वहीं साल 2021 के बाद भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में शतकीय साझेदारी भी करते नजर आए। वहीं दूसरी ओर भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट का अपना 15वां शतक ठोका जहां या भारत से बाहर उनका चौथा अर्धशतकीय पारी रहा।
वेस्टइंडीज के 150 रन के जवाब में भारतीय टीम मजबूत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 150 रनों पर धराशाई हो गई जहां वेस्टइंडीज की ओर से एलिस ने सर्वाधिक 47 रनों की पारी खेली वहीं भारतीय गेंदबाजों की बात की जाए तो रविचंद्रन अश्विन सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए वहीं रविंद्र जडेजा ने 3 विकेट लिए और ठाकुर के खाते में एक-एक सफलता रहे।
चिलचिलाती गर्मी में रोहित और जायसवाल ने दिखाया धैर्य
जायसवाल और रोहित शर्मा जिनका स्वाभाविक गेम ही ताबड़तोड़ अंदाज़ में खेलना है लेकिन उसके ठीक विपरीत दोनों प्लेयर संयम के साथ खेलते नज़र आये हालाकिं मजे की बात यह रही की दोनों ही प्लेयर ने अपना खता चौके के साथ खोला ।







