वीडियो: मो सिराज ने 5 फीट हवा में छलांग लगाकर पकड़ा जादुई कैच, जडेजा की धड़कने हुई तेज, ब्लैकवुड की उड़े होश

0
1223
views
Mo. Siraj caught a magical catch by jumping 5 feet in the air, Jadeja's heart beat, Blackwood OUT
PC: TWITTER

रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम और वेस्टइंडीज की टीम( West Indies vs India, 1st Test) के बीच दो मैचों के द्विपक्षीय श्रृंखला का पहला टेस्ट मुकाबला डोमिनिका के मैदान पर खेला जा रहा है जहां रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया ।वहीं भारतीय गेंदबाजों की जबरदस्त धारदार गेंदबाजी की बदौलत खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के 101 रन पर 5 विकेट गिरा दिया है । इस मुकाबले में मोहम्मद सिराज के जबरदस्त कैच ने फैंस का दिल जीत लिया जहां जडेजा की गेंद पर हवा में छलांग लगाकर मोहम्मद सिराज ने ब्लैकवुड का असंभव दिखने वाले कैच को पूरा कर सनसनी मचा दी।

वेस्टइंडीज के 5 विकेट गिरे

टॉस हार कर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों ने शुरुआत में वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाजों पर दबाव बनाया, इसका फायदा भारतीय स्पिन गेंदबाजों को मिला या अश्विन ने अपने पहले स्पैल में सलामी बल्लेबाज ब्रेथवेट को 20 रन तथा चंद्रपॉल को 12 रन पर आउट कर भारतीय टीम को सफलता दिलाई । इसके बाद शार्दुल ठाकुर ने रेमन का विकेट 2 रन पर गिरा दिया। इसके बाद जडेजा ने भी सटीक लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी की और दो बड़े विकेट हासिल किए जिसमें डा सिल्वा को 2 रन और ब्लैकवुड को 14 रनों पर धराशाई कर दिया।

मोहम्मद सिराज का जबरदस्त कैच

Mo. Siraj caught a magical catch by jumping 5 feet in the air, Jadeja's heart beat, Blackwood OUT
PC: TWITTER

पारी के 28 वें ओवर की अंतिम गेंद पर ब्लैकवुड ने अपना धैर्य खो दिया । जा रविंद्र जडेजा की सीधी गेंद पर हवाई शॉट लगाने के प्रयास में विकेट के क्षेत्र में मोहम्मद सिराज के जबरदस्त कैच का शिकार बने जहां ब्लैकवुड मिड विकेट से ऊपर शॉट खेलना चाहा रहे थे वहीं मोहम्मद सिराज चुस्त नजर आए जहां हवा में जाती हुई गेंद पर मोहम्मद सिराज ने हवा में 4 फीट की छलांग लगाते हुए एक हाथ से कैच को पूरा किया। जिसे देखर एक समय जडेजा को भी यकीन नही हुआ की कैच पूरा कर लिया गया है। जहां ब्लैकवुड 34 गेंद पर 1 चौके की मदद से 14 रन बनाकर सिराज के जबरदस्त कैच का शिकार बने।



वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here