भारतीय टीम ऋषभ पंत के बिना टीम इंडिया ऐसी लग रही है मानों शरीर के बिना आत्मा। जहां लंबे समय से ऋषभ पंत कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद टीम इंडिया से बाहर है जहां उनकी जगह पर बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज कई पैरों को बीसीसीआई ने जगह दिया लेकिन कोई भी ऐसा प्लेयर नहीं है जो कि अपनी जगह पक्की कर पाया है वहीं दूसरी ओर नेशनल क्रिकेट एकेडमी में ऋषभ पंत अपनी जबरदस्त मेहनत और जज्बे के साथ फिटनेस की ओर बढ़ रहे हैं।
जहां कुछ मौकों पर उन्होंने फैंस के लिए अपनी तस्वीरें साझा कर यह संकेत दिया है कि वह जल्दी क्रिकेट में वापसी करते नजर आएंगे। चाहे आईपीएल में अपनी टीम को सपोर्ट करना हो चाहे टीम इंडिया का जोश बढ़ाना हो ऋषभ पंत कही भी नहीं चूक रहे हैं। वहीं दिलीप ट्रॉफी में उन्होंने मानों कमाल ही कर दिया।
दिलीप ट्रॉफी में ऋषभ पंत की हुई एंट्री

आपको बता दें की ऋषभ पंत क्रिकेट से अलग नहीं रह सकते यह तो अब सिद्ध हो चुका है। जहां ऋषभ पंत को आईपीएल में दिल्ली कैपिटल को चीयर करते हुए भी देखा गया, जहां वे टीम के लिए अरुण जेटली स्टेडियम पहुंच गए थे। हालाकि अब उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार आ गया है वहीं फिजियो भी उनपर काफी मेहनत कर रहे हैं। सभी का ये मानना है की विश्व कप 2023 से पहले किसी तरह ऋषभ पंत की एंट्री टीम इंडिया में हो जाए जहां संजू सैमसन , ईशान किशन और भरत भारत के पास विकल्प हैं। वहीं ऋषभ पंत दिलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच को देखने के लिए बैंगलोर के चेनास्वामी स्टेडियम पहुंच थे जहां वे बेहद फिट और फुर्तीले दिखाई दिए।
जहाँ ऋषभ पंत साउथ जोन और नार्थ जोन के सेमीफइनल मैच को देखने बैंगलोर गए थे । यह साफ है की अब उनका मूवमेंट भी अच्छा हो रहा है ।
हार्दिक के साथ भी की मस्ती

हार्दिक पंडया के साथ उन्हें मस्ती करते हुए स्पॉट किया गया । हालाकिं विश्व कप टी 20 के दौरान दोनों प्लेयर के बल्लेबाज़ी के पोजीशन को लेकर कुछ मतभेद थे ऐसा सुनने में आ रहा था । लेकिन इनसब अटकलों पर विराम अपने साथ आने पर हो चूका है । बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए दिलीप ट्रॉफी के सेमीफइनल मैच का आनद दोनों प्लेयर ने लिया ।
ऋषभ पंत की होगी वर्ल्ड कप से पहले वापसी?
ऋषभ पंत (Rishabh Pant) 30 दिसंबर 2022 को एक कार दुर्घटना का शिकार हुए थे , इसके बाद से ही वे टीम इंडिया से अलग चल रहे हैं । वहीँ अभी भी स्थिर विकेटकीपर की तलाश में टीम इंडिया जुटी है , जहाँ ऋषभ पंत के ना होने से विकल्प तो मौजूद हैं लेकिन जो पंत टीम के लिए लेकर आते हैं शायद ही कोई दूसरा लेकर आ पाए । वहीँ सबसे बड़ा सवाल अब यह आता है की क्या पंत टीम इंडिया में विश्व कप से पहले वापसी कर पते हैं या नहीं यह बड़ा सवाल है ।







