वीडियो: शुभमन गिल को OUT देने वाले थर्ड अंपायर “रिचर्ड केटलबोरफ” देखे बेहद खुश, द्रविड़ दिखे दुखी,कैमरामैन की कैद की तस्वीर

0
414
views
Third umpire

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेला जा रहा आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर है। जहां पर खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए हैं। भारत के ओपनर रोहित शर्मा और गिल के पवेलियन वापस लौट चुके हैं ।जहां जबरदस्त शुरुआत के बाद भारतीय टीम लड़खड़ा थी नजर आ रही है ।वही एक बार फिर से गिल का आउट होना विवाद का कारण बन चुका है। जहां थर्ड अंपायर रिचर्ड केटलबोरफ का विवाद से भरा निर्णय भारत की जीत और हार तय कर देने वाला बन गया है। वहीं सोशल मीडिया पर फैंस अंपायर से बेहद नाराज नजर आ रहे हैं। वहीं अंपायर की तस्वीर कैमरामैन ने कैद की जहां थर्ड अंपायर बिना किसी मलाल के बेहद खुश नजर आ रहे है।

भारत के सलामी बल्लेबाज हुए OUT

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दूसरी पारी में 270 रनों पर पारी घोषित करके भारतीय टीम को जीत के लिए 444 रनों का लक्ष्य दिया।  खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 93 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिया। भारतीय टीम ने अपने तीन टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को खो दिया है ,रोहित शर्मा 43 रन बनाकर आउट हुए तो दूसरी और शुभ्मन गिल 18 के स्कोर पर विवादास्पद तरीके से आउट हुए वहीं चेतेश्वर पुजारा कमीज के शिकार बने जहां शानदार 27 रनों की पारी खेलने के बाद उनका विकेट गिरा।

अंपायर के विवादास्पद फैसले का शिकार बने शुभमन गिल

8 वे ओवर में बोलैंड की पहली गेंद पर कैमरून ग्रीन का  कैच कैमरून ग्रीन ने पकड़ा लेकिन स्लो मोशन में साफ जाहिर हो रहा था कि गेंद ने जमीन को छुआ था लेकिन थर्ड अंपायर ने ना ही स्लो मोशन रिप्ले में दिलचस्पी दिखाई और  ना ही इसे जूम और फ्रीज कर फ्रेम बाय फ्रेम देखा गया।  गिल को 18 के स्कोर पर थर्ड अंपायर ने आउट दिया। जिसके बाद कैमरा पर थर्ड अंपायर खुश नजर आए।



वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here