ICC World Test Championship Final 2023:भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला हो और उसमें स्लेज के साथ नोक झोंक देखने ना मिले ऐसा कैसे हो सकता है। कुछ ऐसा ही दिखा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में जब सिराज और लबूशेन के बीच नोक झोंक का माहौल बनता दिखाई दिया। जहां शब्दों के साथ बाउंसर का दौर भी खूब चला दिखाई दिया। आगे खबर विस्तार से।
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच icc world test championship का फाइनल मैच ओवल लंदन में खेला जा रहा है। जहां रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का चुनाव किया। हालांकि पहला दोनों सेशन भारत के नाम रहा लेकिन तीसरा सेशन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। जहां खबर लिखे जाने तक ट्रेविस हेड ने अर्धशतक ठोक दिया है और उनका साथ स्मिथ दे रहे हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपने तीन विकेट 76 रन पर खोने के बाद स्मिथ और ट्रेविस ने टीम ऑस्ट्रेलिया की वापसी करवाई है। जहां भारतीय टीम को विकेट की दरकार है। डेविड वार्नर को 43 के स्कोर पर शार्दुल ने भरत के हाथों कैच करवाया वहीं उस्मान ख्वाजा को सिराज ने कैच आउट करवाया। वहीं शमी ने लाबूशेन को 26 पर चलता किया।
लाबूशेन और सिराज के बीच हुई नोक झोंक

उस्मान ख्वाजा के 0 रन पर आउट हो जाने के बाद आए लाबूशेन को पहली ही गेंद मोहम्मद सिराज ने 141 की गति से डाली जहां गेंद की लेंथ लाबूशेन पढ़ पाते इससे पहले गेंद विकेट कीपर भरत के हाथों में चली गई। जहां मोहमद सिराज लाबूशेन की ओर आए और कुछ शब्दों का आदान प्रदान हुआ जहां लाबूशेन ने उन्हें वापस जाने को इशारा देते हुआ कहा।
मामला यहीं नहीं थमा, सातवें ओवर में एक बार फिर दोनों के बीच टशन देखने मिली जब 143 की रफ्तार से आ रही बाउंसर को लाबूशेन संभाल नहीं पाए और गेंद इतनी तेज हाथों में लगी की बल्ला हाथों से लाबूशेन के छूट गया। जहां वह दर्द में भी नजर आए। वहीं 26 के स्कोर पर लंच के ठीक बाद पहली ही गेंद पर शमी को लाबूशेन ने बोल्ड कर उनका काम तमाम कर दिया। जहां सिराज ने उनपर जबरदस्त दवाब बढ़ाया।
वीडियो
Siraj has started it sooner than before.
With the ball, as well as with the tongueWTCFinal pic.twitter.com/n49sVWUAt7
— Vinayak (@vinayaksayswhat) June 7, 2023







