IPL 2023 Final में 3 करोड़ 20 लाख व्यूअरशिप ने उड़ाए पाकिस्तान प्रीमियर लीग के होश! , धोनी-हार्दिक ने तोड़ा ये रिकॉर्ड

0
819
views
3 crore 20 lakh viewership in IPL 2023 Final blew the senses of Pakistan Premier League! Dhoni Hardik broke this record
PC: IPLT20

IPL2023 Final: विश्व के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेट लीग मैच में टॉप पर रहने वाले इंडियन प्रीमियर लीग ने रिकॉर्ड्स की धज्जियां उड़ा दी है जहां तीन करोड़ 20 लाख व्यूअरशिप के साथ फाइनल का मैच देखा जा रहा है वही आपको बता दें कि पाकिस्तान प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में व्यूअर शिप 1.5 करोड़ की थी । जिसके दम पर पाकिस्तान प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग से अपने आप को बड़ा बताने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा था लेकिन इस आईपीएल 2023 में जो हुआ वह शायद दुनिया को बताने में सक्षम है की दुनिया के क्रिकेट लीग का एक ही बॉस है और वो है आईपीएल।

जहां हार्दिक और महेंद्र सिंह धोनी के बीच खिताबी भिड़ंत को देखने 3.2 करोड़ से अधिक की व्यूअर शिप आंकी गई। जहां इस मैच की चर्चा और इसकी प्रसिद्धि अपने आप में मिसाल बन गई है। जहां यह एक बड़ी उपलब्धि आईपीएल के इतिहास के लिए मानी जा रही है।

मैच का लेखा जोखा

आईपीएल का फाइनल खिताब मुकाबला गुजरात और चेन्नई के बीच नरेंद्र मोदी से स्टेडियम गुजरात में आयोजित किया गया है। जहां इस मुकाबले में धोनी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम ने साइ सुदर्शन के शानदार 96 रन की बदौलत चार विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए .जहां चेन्नई की टीम को पांच बार चैंपियन बनने के लिए 215 रनों की दरकार है हालांकि मैच बारिश से बाधित है।



 

वहीं इस मैच को एक साथ 3.5 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा जो की अपने आप में बड़ा रिकॉर्ड है। वहीं यह अनुमान लगाया जा रहा है की अगर धोनी बल्लेबाजी करने आए तो ये व्यूअर शिप 4 करोड़ से अधिक जाने वाली है। लिहाजा यह तो साफ है की आईपीएल क्रिकेट लिग का बादशाह है जहां एक से बढ़कर एक दिग्गज इसका उद्धहरण पूरे विश्व में देते हैं। वहीं आईपीएल के व्यूअर शिप ने बता दिया कि व्यूअर शिप के मामले में पाकिस्तान प्रीमियर लीग को उसकी बराबरी करने में अभी समय लगने वाला है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here