मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल का 22 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस के पक्ष में रहा। जहां इस मैच में कोलकाता ने निर्धारित 20 ओवर में 185/6 रन बनाए जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट से जीतकर मैच को अपने नाम किया। वहीं इस मैच में नीतीश राणा और ऋतिक के बीच माहौल गर्म हुआ। जहां सूर्यकुमार और पीयूष चावला के बचाव के बाद मामला शांत हुआ लेकिन इसके बावजूद मैच रेफरी ने सूर्यकुमार के साथ नीतीश राणा और ऋतिक पर बड़ा जुर्माना लगाया गया। आखिर किस बात पर हुआ मामला गर्म और क्यों लगाया गया जुर्माना आगे खबर विस्तार से।
नीतीश राणा और ऋतिक के बीच हुई नोक झोंक
नीतीश राणा और ऋतिक के बीच आठवें ओवर में नोकझोंक देखनें मिला जहां आठवें ओवर की पहली गेंद पर नीतीश राणा हवाई शॉट खेलने के चक्कर में बाउंड्री रेखा पर सब्सटीट्यूट फिल्डर रमनदीप के हाथों कैच आउट हुए। जहां इसके बाद दोनों के बीच शब्दों का आदान प्रदान हुआ। जिसके बाद नीतीश राणा आगबबूला हुए और ऋतिक की ओर बढ़े, ये मंजर को देखकर सूर्यकुमार आगे बढ़े और उनका साथ पीयूष चावला ने दिया और मामला को शांत करने में बड़ी भूमिका निभाई। जहां एक समय ये वाकया बिगड़ता नजर आ रहा था वहीं सूर्यकुमार और अनुभवी पीयूष चावला ने मामला को संभाल लिया। लेकिन मैच के बाद icc कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार जुर्माना के भागी नीतीश राणा, ऋतिक के साथ सूर्यकुमार भी बन गए। जहां एक ही मैच में तीनों प्लेयर पर दंड लगाया गया।
नीतीश राणा और ऋतिक पर लगा जुर्माना

कोलकाता के कप्तान नीतीश राणा और ऋतिक पर जुर्माना लगाया गया। जहां नीतीश पर मैच फी का 25 प्रतिशत और वहीं ऋतिक पर मैच फी का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। जहां दोनों को ही मैच रेफरी ने दोषी करार दिया और आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट को ब्रीच करने का दोषी करार दिया।
सूर्यकुमार पर भी लग गया जुर्माना
सूर्यकुमार पर भी स्लो ओवर रेट की वजह से 12 लाख का जुरमाना लगाया गया । जहाँ रोहित शर्मा की जगह सूर्यकुमार कोलकाता के खिलाफ कप्तानी कर रहे थे । लिहाजा इस मैच में जुर्माना काफी देखने को मिले जहाँ तीन प्लेयर इसका शिकार हुए ।
वीडियो
Like Owner #ShahRukhKhan Like Captain #NitishRana Abusing Young Indian Player Its Culture Of KKR
Hakla #ShahRukhKhan Fight With on Duty Police Personal His Team Captain Fight Youngster
Shameful Really shameful #KKRvsMI pic.twitter.com/Mf18rMWBAx
— Stroke0Genius🇮🇳 (@Stroke0Genius18) April 17, 2023







