PBKS vs SRH: 99 रन की पारी खेल शिखर धवन ने मचाई तबाही, ऑरेंज कैप किया अपने नाम, कटा ऋतुराज का पत्ता, देखें टॉप 5 की सूची

0
665
views
PBKS vs SRH: 99-run innings game Shikhar Dhawan wreaked havoc, orange cap in his name, cut Rituraj's leaf, see list of top 5
PC: IPLT20

सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2023 का 14 वा मैच हैदराबाद के मैदान पर खेला जा रहा है। जहां इस मैच में हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। जा पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए. इस  मुकाबले में केवल दो ही पंजाब के प्लेयर दहाई का आंकड़ा पंजाब की ओर से पूरा कर पाए जहां धवन ने 99 रनों की नाबाद पारी खेली तो सैम करन ने 22 रनों की पारी 15 गेंदों में खेली।

बाकी सभी प्लेयर केवल इकाई का आंकड़ा ही छु पाए .एक समय पंजाब की टीम ने एक मैच के 89 स्कोर पर 9 विकेट खो दिए थे वही आखिरी विकेट के लिए शिखर धवन और मोहित राठी के बीच अर्धशतकीय साझेदारी की बदौलत पंजाब की टीम 143 रन बना पाई।  मैच में कप्तान शिखर धवन ने तूफानी पारी खेलते हुए आईपीएल 2023 का सर्वाधिक स्कोर और अपने नाम किया साथ ऑरेंज कैप के हकदार भी बने आगे खबर विस्तार से।

शिखर धवन की तूफानी पारी

PBKS vs SRH: 99-run innings game Shikhar Dhawan wreaked havoc, orange cap in his name, cut Rituraj's leaf, see list of top 5
PC: IPLT20

पंजाब की ओर से शिखर धवन ने तूफानी पारी खेली जा सलामी बल्लेबाजी की भूमिका में उतरे शिखर धवन ने 66 गेंदों पर 12 चौके और 5 छक्के की मदद से 99 रन की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में सर्वाधिक निजी स्कोर के साथ सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर बनने का भी गौरव प्राप्त किया। वहीँ धवन केवल एक रन से शतक से चुके । जहाँ उनके पास शतक बनाने का जबरदस्त मौका था ।

ऑरेंज कैप- टॉप 5 की लिस्ट

शिखर धवन 3 मैच में 225 रन बनाकर ऑरेंज कैप के हक़दार बन गए हैं । वहीँ दूसरे स्थान पर ऋतुराज 189 रन के साथ हैं । तीसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स के डेविड वार्नर 158 रन के साथ बने हुए हैं । वहीँ चौथे स्थान पर बटलर 3 मैच में 152 रन के साथ हैं । लखनऊ के मायर्स 3 मैच में 139 रन के साथ पांचवे स्थान पर ऑरेंज कैप की रेस में हैं । वहीँ धवन की 99 रन की पारी की बदौलत उन्होंने ऋतुराज को पछाड़ दिया है ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here