IPL-2023 का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस और चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहाँ गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया है। वहीँ खबर लिखे जाने तक 3 विकेट के नुकसान पर 10 ओवर में 93 रन बना चुके हैं । जहाँ यह इस सीजन का पहला मैच है । जहाँ ऋतुराज ने 23 गेंद पर अर्धशतक ठोककर इस सीजन का पहला अर्धशतक पूरा किया । वहीँ रशीद खान ने अपना जलवा फिर से बिखेरा जहाँ उन्होंने अपने दो लगातार ओवर में 2 विकेट हासिल किये। आगे खबर विस्तार से ।
रशीद खान का चला JAADU

मोइन अली का शिकार रशीद खान ने किया जहाँ 23 रन बनाकर वे आउट हुए। उन्हें राशिद खान ने विकेटकीपर साहा के हाथों कैच करवाकर चेन्नई को दूसरा झटका दिया । इससे पहले, डेवोन कॉन्वे एक रन के स्कोर पर मोहम्मद शमी ने बोल्ड कर चेनाई को पहला झटका दिया ।
रशीद खान ने छठे ओवर की पांचवे गेंद पर मोईन खान को चलता किया जहाँ उनके इसी ओवर में अंपायर ने उनके तीसरी गेंद पर आउट करार दिया था लेकिन डीआरएस लेकर अली ने खुद को बचा लिया वहीँ दवाब हटाने के लिए मोईन अली ने चौथी गेंद पर चौका जड़ा लेकिन रशीद खान ने उन्हें पांचवी गेंद पर गुगली डालकर चारो खाने चित कर दिया । जहाँ सहा ने उनका कैच पकड़ा । 23 के स्कोर पर अली को मैदान छोड़ना पड़ा ।
गुजरात टाइटंस:
हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, रिद्दिमान साहा (विकेटकीपर), विजय शंकर, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, राशिद खान, जेशुआ लिटिल, यश दयाल और अल्जारी जोसेफ।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: केएस भरत, शिवम मावी, मोहित शर्मा, अभिनव मनोहर।
चेन्नई सुपर किंग्स:
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, बेन स्टोक्स, अंबाती रायडु, मोईन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर और राजवर्धन हंगरगेकर।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: अजिंक्य रहाणे, प्रशांत सोलंकी, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह।
वीडियो
#IPL2023 #cskvsgt#RashidKhan pic.twitter.com/FJYYqLJVsx
— varapanakoushik Reddy (@varapanakoushik) March 31, 2023







