वीडियो: हरमनप्रीत ने मुंबई इंडियन को दिलाया WPL का ख़िताब, आखिरी 6 गेंद में बढ़ी रोहित की धड़कन, पत्नी रितिका ने जीत के बाद ठोका रोहित का सीना

0
86
views
Harmanpreet won the WPL title to Mumbai Indian, Rohit's heartbeat increased in the last 6 balls, wife Ritika hit Rohit's chest after the victory

वूमेन प्रीमियर लीग (WPL) का जिस तरह से मुंबई इंडियंस ने आगाज किया था वहीँ अंत भी कुछ उसी प्रकार किया । जहाँ सीजन का पहला मैच जीत के साथ शुरू और फाइनल मैच जीत के साथ ख़तम मुंबई इंडियंस ने किया । WPLसीजन का फाइनल मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को 7 विकेट से रौंदकर किया । हालाकिं दिल्ली ने इस मैच में संघर्ष जरूर दिखाया लेकिन अंत में मुंबई ने 7 विकेट से इस मैच को अपने नाम किया।  टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने 20 ओवरों में  131 रन बनाए। वहीँ लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम ने 7 विकेट से मैच को अपने नाम 19.3 ओवर में कर लिया ।

जीत के लिए 132 रन का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम की सबसे धाकड़ प्लेयर नताली सिवर ने 60 रनों नाबाद पारी और कप्तान हरमनप्रीत की 37 रन की पारी खेल मुंबई की जीत पर मोहर लगा दी । मुंबई इंडियंस के इस फाइनल मैच को देखने और  वुमेन टीम को सपोर्ट करने रोहित शर्मा के साथ पूरी मुंबई टीम की पलटन मैदान पर थी जहाँ हर एक गेंद का रोमांच सभी ने एक साथ देखा ।

आखिरी ओवर में जीत के बाद रोहित का सीना ठोकती नज़र आई रितिका

मुंबई इंडियंस की वुमन टीम को सपोर्ट करने मुंबई इंडियंस की पूरी मेंस टीम के साथ टीम के कप्तान रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका भी मौजूद थी वहीँ सूर्यकुमार की पत्नी भी टीम को सपोर्ट करती नज़र आई ।  रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और हर एक प्लेयर ने मुंबई इंडियंस की महिला टीम का हर एक गेंद पर सपोर्ट किया और हौसला बढ़ाया ।

आईपीएल में चैंपियन का ख़िताब पाने में  मुंबई इंडियंस की मेंस टीम सबसे अव्वल है जहाँ मुंबई टीम 5 कप के साथ टॉप पर है वहीँ चेन्नई दूसरी स्थान पर हैं । वहीँ सोने पर सुहागा तब हुआ जब जब इस सीजन के पहले सत्र में मुंबई इंडियंस  वीमेन टीम ने  चैंपियन बनकर यह साबित कर दिया की मुंबई इंडियंस का कोई सानी नहीं है । जहाँ भारत और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भी  हीट जके बाद खुश दिखे और टीम को प्रोत्साहित करने के लिए अपने स्थान से उठकर हैसला अफजाई की । जहाँ सूर्यकुमार भी हर शॉट के साथ रिएक्शन देते नज़र आये ।

Harmanpreet won the WPL title to Mumbai Indian, Rohit's heartbeat increased in the last 6 balls, wife Ritika hit Rohit's chest after the victory
PC: WPL

मैच जब अपने आखिरी चरण पर पंहुचा तब आखिरी ओवर में आईपीएल जीत का पंच लगा चुके रोहित शर्मा की धड़कने तेज हुई जहाँ एक तरफ वह अपनी कुर्सी छोड़ खड़े हो गए जहां जीत के साथ ही रोहित शर्मा की  पत्नी रितिका ने उनके सीने पर थपकी देती नज़र आई , जहाँ एक तरफ जीत का जश्न था वहीँ अब 31 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन का दवाब। वहीँ सोशल मीडिया पर रोहित के साथ मुंबई इंडियंस का यह वीडियो खूब सरहाया जा रहा है ।



वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here