आई पी एल 2022 सीजन 15 से पहले सभी टीमों ने अपनी संरचना को मजबूत करने के लिए हाल में ही हुए आईपीएल ऑक्शन में प्लेयर्स पर जमकर पैसों की बारिश की। वहीं इस बार शिरकत कर रहे हैं कुल 10 टीमों ने अपने पसंदीदा प्लेयर्स को अपनी टीम में शामिल करने के लिए हर भरसक प्रयास किया। किसी ने बल्लेबाजों को टारगेट किया किसी ने गेंदबाजों को और किसी ने कप्तान के विकल्प को देखते हुए ऑक्शन में हिस्सा लिया। वहीं इस साल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में विराट कोहली की जगह हम नए कप्तान को देखेंगे जिस की औपचारिक पुष्टि की जा चुकी है।
विराट कोहली नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीका के फाफ डू प्लेसिस होंगे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नए कप्तान
पिछले साल ही साफ कर दिया गया कि विराट कोहली साल 2022 में होने वाले आईपीएल में बतौर प्लेयर खेलेंगे। वही वह बतौर कप्तान की भूमिका में अब नहीं दिखाई देंगे ।आपको यह भी बता दें कि मौजूदा समय में विराट किसी भी प्रारूप में विराट कोहली कप्तान नहीं है। वहीं उनकी जगह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से कप्तानी की कमान फाफ डू प्लेसिस की होगी ।इधर कुछ सालों से चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेल रहे डुप्लेसिस को रिलीज होने के साथ ही आरसीबी ने बतौर सलामी बल्लेबाज और कप्तान की भूमिका के लिए अपनी टीम में शामिल कर लिया है ।
फफ डू प्लेसिस बने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 7 वे कप्तान
राहुल द्रविड़
केविन पीटरसन
अनिल कुंबले
डेनियल विटोरी
शेन वॉटसन
फफ डू प्लेसिस
आपको बता दें कि फाफ डू प्लेसिस चौथे विदेशी प्लेयर हैं जिनको रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान सौंपी गई है इससे पहले केविन पीटरसन डेनियल विटोरी शेन वॉटसन चैलेंजर्स बेंगलुरु के नेतृत्व कर चुके हैं।
आईपीएल में डुप्लेसिस का रिकॉर्ड
आईपीएल में डुप्लेसिस ने खेले गए कुल 100 मैचों में 2935 रन 34.94 के औसत से बनाए हैं। जहां फाफ डु प्लेसिस ने कुल 22 अर्धशतक जड़े हैं। जहां उन्होंने 96 छक्का और 265 चौके जड़े हैं।
आरसीबी ने किया नई जर्सी रिवील
गौरतलब है कि राज चैलेंज बेंगलुरु ने नई जर्सी रिवील कर दी है। यहां बेहद स्टाइलिश लुक में विराट कोहली और इस साल से बने कप्तान फाफ डू प्लेसिस जच रहे हैं। जहां रेड कलर की जर्सी बहुत शानदार एवं आकर्षक लग रही है। वहीं विराट कोहली ने नई जर्सी पहनकर एक वीडियो साझा किया है ।
“I absolutely love it and the moment I wore it, I felt something special. I can definitely say, this is my most favourite RCB jersey, EVER!” 🤩
King Kohli loves the new #RCBJersey for #IPL2022 and so do we!❤️@imVkohli #PlayBold #RCBUnbox #UnboxTheBold #ForOur12thMan #IPL2022 pic.twitter.com/hIuLquniHh
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) March 12, 2022
जहां उन्होंने जर्सी पहन के बेहद खुश और आकर्षक लगें विराट कोहली ने यह कहा कि जर्सी बेहद शानदार और स्पेशल है उन्होंने ये भी कहा कि यह जर्सी अब तक की उनकी सबसे पसंदीदा जर्सी में से एक है। जर्सी के फ्रंट में मुथूट फिनकॉर्प जो इनके स्पॉन्सर है उनका लोगो लगा है , वही आरसीबी का लोगो टी शर्ट चेस्ट पर एवं नेक पर आरसीबी अंकित है। जर्सी के बैक पर डीपी वर्ल्ड का लोगो अंकित है।
ऐसे में क्या नए कप्तान के साथ इस बार आरसीबी इतिहास रच पाएगी या नहीं।







