विडियो: रोहित शर्मा ने स्टार्क की 140 किमी की रफ्तार से आ रही गेंद पर ठोका तूफानी छक्का, कार का शीशा टूटने से बचा, बनाए 30 रन

0
136
views
Rohit Sharma hit a stormy six on Stark's ball coming at a speed of 140 km, avoided breaking the glass of the car, scored 30 runs

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एम ए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में द्विपक्षीय श्रृंखला का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 269 रनों पर धराशाई हो गई । जीत के लिए भारतीय टीम को 270 रनों की दरकार है। भारत की ओर से हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव ने धारदार गेंदबाजी की जहां दोनों ने तीन-तीन विकेट चटकाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्श  में सर्वाधिक 47 रनों की पारी खेली। 270 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और 17 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के की 30 रनों की पारी खेली उन्होंने स्टार्क की गेंद पर मिड ऑन पर जबरदर आसमानी छक्का ठोक दिया। आगे खबर विस्तार से।

हार्दिक और कुलदीप की धारदार गेंदबाजी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 269 रन पर ढेर हुई जहां हार्दिक और कुलदीप की गेंदबाजी ने कमाल किया और दोनों ने 3/3 विकेट हासिल किया। अक्षर पटेल और मोहमाम्द सिराज ने 2/2 विकेट हासिल किया।

मार्श ने खेली सर्वाधिक 47 रन की पारी

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज मार्श ने 47 रन बनाए वहीं हेड ने 33 रन की पारी खेली।  वार्नर ने 23 रन का योगदान दिया। एलेक्स केरी ने 40 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली तो दूसरी और स्टोइनिस ने 26 गेंदों पर 25 महत्वपूर्ण रन बनाएं।

भारतीय टीम को दिया जीत के लिए 270 रनों का लक्ष्य

Rohit Sharma hit a stormy six on Stark's ball coming at a speed of 140 km, avoided breaking the glass of the car, scored 30 runs

जीत के लिए 270 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा गिल  ने  ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की ।जहां रोहित शर्मा और गिल  के बीच पहले विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी हुई । रोहित शर्मा ने 17 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के की मदद से 30 रन की पारी खेली तो दूसरी ओर शुभम  गिल ने 49 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के से 37 रनों का योगदान दिया।

रोहित शर्मा ने ठोका स्टार्क के ओवर में जबरदस्त छक्का

रोहित शर्मा ने 140 की रफ्तार से आ रही स्टार्क की गेंद पर लॉन्ग ऑफ की दिशा में छक्का ठोक दिया ।जहां गेंद सीमा रेखा के बाहर लगी कार का शीशा टूटने से बाल-बाल बची। जहाँ बोर्ड ने गेंद को रोक लिया । रोहित शर्मा ने 17 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली हालांकि वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से एबॉट की गेंद पर स्टार्क द्वारा लपके गए।



वीडियो

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here