भारत और वेस्टइंडीज के बीच आईसीसी विश्व कप का दसवां मुकाबला हैमिल्टन के मैदान पर खेला जा रहा है। जहां पिछले मैच में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी, वहीं भारतीय टीम कम बैक करते हुए आक्रामक अंदाज में नजर आई । जहां टॉस जीतने के उपरांत पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के समक्ष विशालकाय 317 रन का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 50 ओवर में खड़ा कर दिया।
स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने आतिशी पारी खेलकर वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को बौना साबित किया। इसी के साथ हरमनप्रीत कौर स्मृति की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया तो दिग्गज प्लेयर्स का रिकॉर्ड भी अपने शतकों से तोड़ दिया है जिसकी जानकारी आगे दी गई है।
स्मृति मंधाना का शतक
Another century for my favourite player . I love two things about @mandhana_smriti, her batting and smile. Proud of you. Best of luck for the upcoming matches. 👍#WIvsIND pic.twitter.com/pC907fMDRs
— India (@realindian7865) March 12, 2022
भारत के सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने विदेशी सरजमीं पर अपना पांचवा शतक पूरा किया। वैसा करने वाली भारत की ओर से पहली बल्लेबाज बनी। स्मृति ने 119 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और दो छक्के की मदद से शानदार 123 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।
हरमनप्रीत का शतक
A wonderful performance from Harmanpreet Kaur against West Indies 🙌#CWC22 #INDvWI pic.twitter.com/MwN3EHxfH5
— ESPN India (@ESPNIndia) March 12, 2022
पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हरमनप्रीत ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 107 गेंदों का सामना करके 10 चौके और दो छक्के की मदद से 109 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली । जहाँ उन्होंने विश्वकप की अपनी तीसरी शतकीय पारी को अंजाम दिया।
विश्व कप में एक पारी बनाम वेस्टइंडीज महिला में सर्वाधिक रन
| रन | प्लेयर |
| 123 | स्मृति मंधाना (आज) |
| 109 | हरमनप्रीत कौर (आज) |
| 108 | सोफी डिवाइन (2022) |
| 107* | निकोल बोल्टन (2017) |
| 106* | स्मृति मंधाना इन (2017) |
स्मृति और हरमन कौर ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज सोफिया डिवाइन और निकोली का रिकॉर्ड (Smriti Mandhana and Kaur’s stormy century broke the big record of 2 players of Australia)
वेस्टइंडीज के खिलाफ एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर ओं की सूची में स्मृति मंधाना टॉप पर आ चुकी है। वहीं दूसरे पायदान पर हरमनप्रीत कौर है, वही दोनों ही प्लेयर्स ने सोफिया डिवाइन और निकोली का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गौरतलब है कि इसी साल के मुकाबले में सोफिया डिफाइन ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ 108 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी वही उसकी कुछ दिनों बाद ही हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना ने उनका रिकॉर्ड धराशाई कर दिया।







