India vs Australia, 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा और निर्णायक टेस्ट मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जा रहा है जहां तीसरे दिन भारतीय टीम ने खबर लिखे जाने तक 92 रन पर 1 विकेट खो दिया है जहां रोहित शर्मा 58 गेंद में 3 चौके और 1 छक्के लगाकर 35 रन बनाकर आउट हुए वहीं इसके साथ ही रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 17000 रन भी पूरे किए। मैच में रोमांचक मोड़ तब आया जब रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के स्ट्राइक गेंदबाज स्टार्क को लेग की दिशा में छक्का जड़ दिया। जहां स्टार्क की बाउंसर लेंथ पर को गई गेंद को रोहित शर्मा ने पूल किया और गेंद सीधी सीमा रेखा के बाहर निकल गई।
रोहित शर्मा की जबरदस्त 35 रनों की पारी

दूसरे दिन के खेल समाप्ति तक रोहित ने 17 नाबाद रन बनाए थे वहीं तीसरे दिन रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की। हालाकि रोहित शर्मा 35 रन पर कुहनेमन की गेंद पर लाबूशेन ने कैच आउट किया लेकिन इससे पहले रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 17000 रन पूरे किए वहीं भारतीय सरजमीं पर 2000 टेस्ट रन भी पूरा किया।
रोहित शर्मा ने 58 गेंद पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन की पारी खेली।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में जगह बनाने के लिए जीत भारतीय टीम के लिए जरूरी। जहां इस टेस्ट में जीत के साथ भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी जगह बना लेगी। वहीं आपको बता दें की ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में प्रवेश कर चुकी हैं।
रोहित शर्मा ने जड़ा स्टार्क की गेंद पर छक्का
15 वें ओवर फेकने स्टार्क आए जहां उनकी आखरी गेंद पर रोहित शर्मा के बल्ले से हवाई शॉट खेला गया। जहां रोहित शर्मा ने स्टार्क को आड़े हाथों लेते हुए जबरदस्त पुल शॉट खेला और लेग दिशा में गेंद को बाउंड्री के बाहर डिपोजिट कर दिया। जहां स्टार्क बाउंसर डालने की रणनीति से गेंद को छोटा डाला जहां गेंद पड़ने के बाद सीधी छाती पर आई और रोहित शर्मा ने पोजिशन बनाया और गेंद को घुमाकर सीमा रेखा के बाहर कर दिया। जहां गेंद छक्के के लिए निकली। जिसके बाद दर्शकों की तालियां पूरे मैदान पर गुजने लगी।
वीडियो
Rohit Sharma amd pull shots match made in heaven 🤌pic.twitter.com/R5wjKLKUID
— OLDMONK. (@Itsmonk_45) March 11, 2023







