ENG vs BAN: शान्तो ने मचाई तबाही, बांग्लादेश ने इंग्लैंड को 6 विकेट से रौंदा, बटकर की 67 रन की पारी गई बेकार, शाकिब चमके

0
72
views
ENG vs Ban: Shanto caused havoc, Bangladesh crushed England by 6 wicket
PC: TWITTER

Bangladesh vs England, 1st T20I: बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच पहला t20 मुकाबला चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला गया जाती मैचों की टी-20 श्रृंखला के पहले मुकाबले में मेहमान टीम इंग्लैंड को मेजबान टीम बांग्लादेश ने 6 विकेट से रौंदकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 4 विकेट पर 158 रन बनाकर मैच को विकेट से जीत लिया।

जॉस बटलर की पारी गई बेकार

ENG vs Ban: Shanto caused havoc, Bangladesh crushed England by 6 wicket



इंग्लैंड के कप्तान चॉइस बटलर ने 42 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और चार छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 67 रनों की पारी खेली उनके स्ट्राइक रेट 150  रहा । वहीं सलामी बल्लेबाज साल्ट ने 38 तथा डकेट ने 20 रन का योगदान दिया।

बांग्लादेश की गेंदबाजी की बात की जाए तो शाकिब अल हसन ने 5 गेंदबाजों को इस्तेमाल किया जहां पांचो के खाते में सफलता रहे ।हसन महमूद ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए वहीं शाकिब, मुस्तफिजुर तस्कीन अहमद एवं नासूम अहमद ने एक-एक विकेट हासिल किया।

शान्तो की तूफानी पारी

ENG vs Ban: Shanto caused havoc, Bangladesh crushed England by 6 wicket
PC: TWITTER



156 रनों के जवाब में बांग्लादेश की ओर से लिटन दास और रोनी ने पारी की शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 4 ओवर के अंदर 33 रन जोड़ दिए ।हालांकि 33 के स्कोर पर बांग्लादेश का पहला विकेट गिरा। वही लिटन दास 12 के स्कोर पर आउट हुए ।इसके बाद उतरे शांतो ने पारी को संभाला और 30 गेंदों पर आठ चौके की मदद से तूफानी 51 रनों की पारी खेली ।

वहीं इसके बाद शाकिब अल हसन और अफीफ हॉसैन ने  46 रन की साझेदारी निभाई। वहीं बांग्लादेश की टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी ।जहां शाकिब अल हसन ने 24 गेंद पर 34 रन बनाए वहीं आफिस हुसैन ने 13 गेंद पर 15 रन बनाए।

इंग्लैंड की ओर से आर्चर, मार्क वुड और मोइन अली को एक एक सफलता हाथ लगी। जहां इस जीत के साथ बांग्लादेश के टीम सीरीज में 1/0 से आगे हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here