India vs Australia, 4th Test: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है जहां इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जहां पहले दिन के खेल समाप्ति तक उस्मान ख्वाजा 104 रन और कैमरून ट्रेन 49 रनों पर नाबाद लौटे ना पहले दिन के खेल के खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 4 विकेट में 255 रन बना लिए और मजबूत स्थिति में है।
उस्मान ख्वाजा का जबरदस्त शतक
उस्मान ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को शानदार शुरुआत दी जहां उन्होंने 251 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके की मदद से 104 नाबाद रनों की पारी खेली । यह उनका टेस्ट क्रिकेट में 14 शतक है ।जहां ट्रेविस हेड के साथ उन्होंने पारी की शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 61 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। उस्मान ख्वाजा काफी धैर्य के साथ खेले और नियमित अंतराल पर चौके लगाते रहे और दवाब बनाते रहे।
कैमरून ग्रीन अर्धशतक के करीब
छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कैमरून ग्रीन ने आकर्षक शॉट खेले। जहां उन्होंने 64 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 49 रनों की नाबाद पारी खेली और मैदान पर बने हुए हैं । जहां केवल एक रन बनाकर वह टेस्ट क्रिकेट में अपना मेडेन अर्धशतक ठोक सकते हैं।
शमी की धारदार गेंदबाजी

पहले सेशन में जहां मोहम्मद शमी अपनी लाइन और लाइन से भटके नजर आ रहे थे ।वहीं दूसरे सेशन में उन्होंने धारदार गेंदबाजी की जहां मोहम्मद शमी ने पहले दिन के खेल समाप्ति तक 17 ओवर में दो मेडेन ओवर फेंके और 65 रन दिए । जहां उन्होंने दो सफलता अर्जित की है वहीं रविंद्र जडेजा के खाते में एक सफलता रहीं वहीं अश्विन के खाते में एक सफलता आई।







