पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप का नौवा मैच बे-ओवल के मैदान पर खेला गया ।जहां इस बेहद रोमांचक मैच में एक समय जीत रही पाकिस्तान की टीम 6 रनों से हार गई है। मैच बेहद रोमांचक रहा जहाँ पाकिस्तान को आखरी ओवर में जीत के लिए 10 रनों की दरकार थी वहीं पाकिस्तान के 2 विकेट शेष थे लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दोनों विकेट चटका कर पाकिस्तान को करारा झटका दे दिया है।
वीडियो : इस कैच ने बदला समीकरण
It’s over for Pakistan.
Heartbreaking
So near yet so far.
Waste to send Baig so late#CWC22 #Cricket #Crickettwitter #PAKvSA pic.twitter.com/H3uL00YYDP— Asli BCCI Women (@AsliBCCIWomen) March 11, 2022
डायना ने लेग-साइड पर हवाई शॉट खेला जहाँ गेंद हवा में मिड-विकेट क्षेत्र में गई , वहीँ दक्षिण की इस्माइल ने गेंद से नजरें नहीं हटाईं और दौड़ कर कैच लिया । यह कैच बेहद शानदार रहा ।
आखिरी ओवर का रोमांच (10 रन 6 गेंद )
49.1 ओवर : पहली गेंद पर डायना ने इस्माइल की गेंद पर 2 रन लिए ।
49.2 ओवर : दूसरी गेंद पर डायना बेग ने गेंद हवा में मरी और इस्माइल ने शानदार कैच कर उन्हें आउट किया ।डायना ने 9 गेंद पर 13 रन बनाये जिसमें 2 चौके शामिल थे ।
49.3 ओवर :संधू इस्माइल की तीसरी गेंद पर नशरा ने एक रन लिया । आखिरी 2 गेंद पर पाकिस्तान को चाहिए थे 7 रन ।
49.4 ओवर : चौथी गेंद पर इस्माइल की डॉट गेंद रही और पाकिस्तानी प्लेयर पर प्रेशर बढ़ गया ।
49.5 ओवर : 5 वीं गेंद पर फातिमा रन आउट हो गयी । और पाकिस्तान जीता हुआ मैच हार गई ।
मैच समरी
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।जहां बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 217 रनों पर सिमट गई।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से वोलवार्ड्ट ने सर्वाधिक 75 रन, लूस ने 62 रन, चेट्टी ने 31 तथा ट्रायन ने 31 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से फातिमा ने 10 ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट चटकाए डायना बेग ने 6 ओवर में 23 रन देकर एक विकेट लिया। घुलम फातिमा ने 52 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
पाकिस्तान की बल्लेबाजी
पाकिस्तान की ओर से ओमाइमा ने 104 गेंद पर 65 रन , डार ने 72 गेंद पर 55 रन , नाहिद ने 40 रन और डायना ने 13 रन बनाए। यह पाकिस्तान की लगातार तीसरी हार है , वहीँ दक्षिण अफ्रीका की वर्ल्ड कप में यह दूसरी जीत ।
 







