भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होल्कर के मैदान पर हुए तीसरे टेस्ट मैच में भारत की 9 विकेट से करारी हार हुई। हालाकि कई गलतियां भारत से हुई। जहां अक्षर पटेल को 9 वें नंबर पर भेजना जबकि वह दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर थे। वहीं गिल और रोहित का गैर जिम्मेदाराना शॉट, गलत समय पर पुजारा और श्रेयस का विकेट गिरना और डीआरएस हड़बड़ी में लेना ये सब तमाम कारण बने मैच की हार की। हालांकि भारत को भाग्य का सहारा भी मैच में मिलता नही दिखाई दिया। जहां भारत ने 76 रन का स्कोर जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा। जहां लाबूशेन का जबरदस्त कैच सातवें ओवर में विराट ने ठीक उसी तरह पकड़ा जैसे स्मिथ ने पुजारा का पकड़ा था लेकिन उसे नॉट आउट करार दिया गया जहां बल्ले से किनारा नहीं लगता हुआ अल्ट्रा एज में दिखाई दिया। जहां भाग्य इस बार टीम इंडिया के साथ कोसो दूर दिखाई दिया। खबर विस्तार से।
ऑस्ट्रेलिया की 9 विकेट से जीत
गौरतलब है की भारत ने पहले पारी में 109 रन पर सिमट गई वहीं ऑस्ट्रेलिया की पारी 197 रन पर सिमटी और ऑस्ट्रेलिया को 88 रन की बड़ी बढ़त मिली। जहां इसके बार भारतीय टीम दूसरी पारी में पुजारा की 59 रन की पारी के बाद 163 रन पर सिमटी। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन के पहले सेशन में 78 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया जहां लाबूशेन ने 28 और ट्रेविस हेड 49 रन बनाकर नाबाद रहे।
विराट कोहली का जबरदस्त कैच

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में विराट कोहली लेग स्लिप पर तैनात थे। जहां पारी का सातवां ओवर फेकने आए अश्विन के सातवें ओवर की चौथी गेंद पर लबूशेन स्ट्राइक पर थे और अश्विन की गेंद जमीन पर पड़कर घूमी और लबूशेन के बल्ले से लगकर लेग स्लिप पर गई।
जहां विराट कोहली ने हवा में छलांग लगाकर एक हाथ से जबरदस्त कैच को पकड़ा। हालांकि अंपायर ने इसे नॉट आउट दिया लेकिन रोहित ने डीआरएस लिया लेकिन डीआरएस भारत के पक्ष में नहीं गई। हालाकि विराट ने जबरदस्त फील्डिंग का नमूना पेश किया। लेकिन इस बार भाग्य का साथ भारत को नहीं मिला।
वीडियो
Steve Smith who? pic.twitter.com/3xc2fyXOL2
— Ayush (@KohliAdorer) March 3, 2023







